Header Ads

जब खुले ये सीक्रेट कमरे, तो ऐसा था अंदर का नजारा


रहस्याें को लेकर इंसान की उत्सुकता स्वाभाविक है। जब कोई अनजान चीज या बात सामने आती है, तो उससे ज्यादा रोमांच का पल दूसरा नहीं हो सकता। कई बार किसी ऐसी जगह पर छुपी हुई चीज सामने आती है, जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। सोचिए, आप जिस घर में बरसों से रह रहे हों, वहां अचानक किसी गुप्त तहखाने के बारे में पता चले? हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही गोपनीय कमरों के बारे में, जो अपने भीतर कई आश्चर्य भी छुपाए हुए थे। सबसे पहले अमेरिका का माउंट रशमोर...

अमेरिका के कीस्टोन (साउथ डकोटा) में ब्लैक हिल्स पर चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों के चेहरे उकेरे गए हैं। इसमें अब्राहम लिंकन के बालों के पीछे एक कमरा था। इस पूरे प्रोजेक्ट का डायरेक्शन करने वाले आर्टिस्ट गुटजन बोर्ग्लुम इस बड़े कमरे का निर्माण करवा रहे थे, लेकिन 1941 में चारों प्रेसिडेंट्स के चेहरे उकेरे जाने के बाद उनका निधन हो गया। इस तरह यह कमरा अधूरा रह गया। बाद के बरसों में किसी का ध्यान इस पर नहीं रहा। आखिरकार दशकों बाद 1998 में बोर्ग्लुम के परिवार वाले इस जगह पर पहुंच पाए। उन्हें यहां से कई दस्तावेज मिले, जिनमें इस स्मारक के बारे में जानकारियां और इतिहास के तथ्य थे। हालांकि आम लोग अब भी इस रूम में नहीं जा सकते।

फ्लोरेंस, इटली के मेडिची चैपल में यह रूम सदियों तक छुपा रहा। फिर 1975 में म्यूजियम डायरेक्टर ने संयोग से इसकी खोज की। दरअसल, वे चैपल में बने म्यूजियम के लिए नया एग्जिट डोर बनवाना चाहतते थे। इसके लिए उन्होंने एक वार्डरोब हटवाया, तो वहां एक गुप्त दरवाजा मिला, जिसके पीछे यह रूम था। इस रूम में दीवारों पर कोयले से बनाए गए रेखाचित्र हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये चित्र माइकल एंजेलो के बनाए हो सकते हैं।


मार्च, 2017 में मॉस्को में एक सीक्रेट तहखाना मिला था। जासूसों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला यह तहखाना 16वीं सदी का था। वहां (16, )से 19वीं सदी की चीजें मिली थीं, जिनमें सिक्के, रसोई के बर्तन, बंदूक की गोलियां, बटन और तीर आदि शामिल थे।


कीन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी (अमेरिका) के लिबर्टी हॉल म्यूजियम में कर्मचारियों को एक सीक्रेट रूम मिला था, जिसमें 1769 की शराब की बोतलें थीं। दरअसल, इस जगह पर किसी जमाने में दीवार बना दी गई थी। जब म्यूजियम कर्मियों ने दीवार तोड़ी, तो वह कमरा और वहां रखी मेदीरा वाइन की 50 बोतलें देखकर वे हैरान रह गए थे।


नॉर्वे में रैडिट वेबसाइट के एक यूजर और उसके रूममेट को किराए के घर में यह रूम मिला था। इसमें द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर की चीजें रखी थीं। मकान मालिक ने उन्हें बताया कि घर में एक सीक्रेट रूम भी है। शायद वह पहले से उसके बारे में जानता था। लेकिन जब रैडिट यूजर myndig और उसके दोस्त को एक फेक वॉल के पीछे यह रूम मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने रैडिट पर इसकी फोटो पोस्ट की थी।