बीच पर घूम रहा था शख्स, तभी दिखा ये विशालकाय जीव
इंग्लैंड के कॉर्नवाल में टोनी फिशर नामक शख्स कोर्निश बीच पर घूम रहा था। तभी उसकी नजर एक अजीबोगरीब विशालकाय जीव पर पड़ी, जब उसने गौर से देखा तो वह जेलीफिश थी।
टोनी ने जेलीफिश की हर साइड से वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड किया है। वीडियो में वो अपने पैर से जेलफिश को घुमाते हुए नजर भी आ रहा है। इस विशालकाय जेलीफिश को देखने के बाद हर कोई हैरान है। एक वेबसाइट के मुताबिक, जुलाई (2016) में इस बीच पर हजारों की संख्या में जेलीफिश मिली थी। वहीं, अप्रैल में एक पैडलबोर्डर को भी यहां बहुत बड़ी जेलीफिश दिखी थी, जो दिखने में एलियन की तरह लग रही थी। इधर, समुद्री संरक्षण समिति का कहना है कि हाल के दिनों में यूके के समुद्रों में काफी संख्या में जेलीफिश मिली हैं, जिनमें ज्यादातर बैरल जेलीफिश हैं। हालांकि, उनका कहना था कि ये चिंता का विषय है कि इतनी संख्या में जेलीफिश यहां कैसे आ रही है। लेकिन, इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है।


Post a Comment