Header Ads

सलमान के पैर छूने को भी तैयार है यह सिंगर, 46 की उम्र में है अनमैरिड


छैंया-छैंया फेम सिंगर सुखविंदर सिंह 18 जुलाई को 46 साल के हो गए हैं।

'छैंया-छैंया' फेम सिंगर सुखविंदर सिंह 18 जुलाई को 46 साल के हो गए हैं। पंजाब के अमृतसर में जन्म सुखविंदर को बचपन से ही गाने का बहुत शौक था। महज 8 साल की उम्र में वो स्टेज शो करने लगे थे। उन्होंने अपनी पहली स्टेज प्रस्तुती गाने सारे-गा-मा-पा में लता मंगेशकर के सामने दी। वहीं बात अगर बॉलीवुड करियर की करें तो ‘कर्मा’(1986) से उन्हें पहला ब्रेक मिला। सुखविंदर इंडस्ट्री में 30 से भी ज्यादा सालों से एक्टिव हैं। बता दें सुखविंदर सिंह 46 की उम्र में भी अनमैरिड हैं।सलमान के पैर छूने को तैयार हैं सुखविंदर...

- सुखविंर सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैंने सलमान खान और शाहरुख खान दोनों के साथ काम किया है। दोनों ही अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं।"
- "सलमान खान तो वो आदमी हैं जो कहीं मिल जाए तो मैं उनके पैर छू लूं। क्योंकि इंडस्ट्री में अगर बात ऐसे लोगों की करें जिन्हें ज्यादा पाने की चाह नहीं है तो सलमान उन में से एक हैं।"

- "सलमान लोगों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं चाहे वो किसी भी तरह का सेक्रिफाइस हो।"
- "सलमान की फिटनेस अभी भी देखने लायक है। वो शरारती के साथ-साथ एक हैंडसम व्यक्ति हैं।"
- "सलमान इतने अग्रेसिव नहीं हैं जितना उन्हें बताया जाता है। उनके साथ काम करने में अलग ही सुकून है। मैं उन हजारों लोगों को जानता हूं जिनकी उन्होंने मदद की है।"

- बता दें, सलमान की फिल्म 'सुल्तान'(2016) का टाइटल सॉन्ग 'ऐ सुल्तान' सुखविंदर ने गाया है।
कई बार प्यार में पड़े हैं सुखविंदर
- सुखविंदर बताते हैं, "मैं शादी करना चाहता हूं और कई लड़कियों से अट्रेक्ट भी हुआ हूं।"
- "मुझे भी प्यार होता है लेकिन लड़कियां मुझे सीरियसली नहीं लेतीं।"
- "मैं काफी फ्लर्टी हुआ करता था हालांकि अब वो भी नहीं है। मैं चाहता हूं कि एक गांव की लड़की से शादी करूं।"

'कर्मा' में उन्हें कुछ लाइनें ही गाने को मिली थीं। बाद में उन्होंने फिल्म ‘खिलाफ’(1991) में ‘आ जा सनम’ सॉन्ग गाया। हालांकि ये गाना फ्लॉप हो गया। बाद में उन्होंने कई हिट गाने गाए। सुखविंदर के 6 गाने बहुत हिट हुए हैं जो उन्होंने शाहरुख खान के लिए गाए हैं। इनमें ‘मरजानी’, ‘दर्दे डिस्को’, ‘चक दे इंडिया’, ‘हौले हौले’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘छैयां छैयां’ शामिल हैं।