Header Ads

OMG:पेड़ पर लटककर चमगादड़ को निगलने की कोशिश करता रहा अजगर और फिर...


इंटरनेट पर जानवरों के बीच की लड़ाई के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी तरह अजगर और चमगादड़ के बीच का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस दिल दहला देने वाले वीडियो में पेड़ पर लिपटा अजगर बड़े चमगादड़ को निगलने की कोशिश कर रहा है। वह चमगादड़ के चारों ओर लिपटकर मारने की कोशिश करता है।
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर की इस घटना में चमगादड़ खुद को बचाने के लिए शुरुआत में संघर्ष भी करता है लेकिन सफलता नहीं मिल पाती।
हालांकि, चमगादड़ के चारों ओर लिपटने के कुछ देर बाद अजगर उसे छोड़ देता है। इस वीडियो को टोनी मॉरीसन ने बनाकर अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
इस वीडियो के आगे टोनी ने लिखा है कि चमगादड़ को खाने की कोशिश में यह अजगर सफल नहीं हो सका और आखिरकार हार मान लिया। उन्होंने एक वेबसाइट से कहा कि वह आधे घंटे तक चमगादड़ को निगलने की कोशिश कर रहा था। जब असफल रहा तो आधे घंटे बाद नीचे फेंक दिया।
उन्होंने आगे बताया इन इलाकों में अजगर का मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि, इनसे लोगों को कोई खतरा नहीं होता है। बता दें कि टोनी का यह वीडियो फेसबुक पर 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।