27 लाख की सर्जरी करा चुकी ये 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट, 1 गाने की इतनी है फीस
इन दिनों बिग बॉस तेलुगु की कंटेस्टेंट मुमैथ खान सुर्खियों में हैं।
इन दिनों 'बिग बॉस' तेलुगु की कंटेस्टेंट मुमैथ खान सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम ड्रग केस में भी आया है। इस मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। कम ही लोग जानते हैं कि मुमैथ एक्ट्रेस के साथ आइटम गर्ल भी हैं। वो साउथ में काफी फेमस हैं। मुमैथ ने करीब 15 हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। यहां तक कि वो बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' और संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में भी नजर आ चुकी हैं। रिलेशनशिप के दौरान करा चुकी हैं सर्जरी...
- मुमैथ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो चार लोगों के साथ लिव-इन रिलेशन में रह चुकी हैं। हालांकि, उनका रिश्ता किसी से भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
- मुमैथ ने कहा था, "मैंने अपने रिलेशन के लिए एक सर्जरी करवाई थी।"
- "इस सर्जरी में 27 लाख रुपए खर्च हुए थे। इस सर्जरी में मेरे दिमाग में 9 महंगे टाइटेनियम के तार लगाए गए थे। लेकिन अब मैं रिलेशन के लिए पैसे वेस्ट करने वाली नहीं हूं।"
- मुमैथ को लंबे समय से कोई आइटम नंबर ऑफर नहीं किया गया है। इसलिए कुछ समय पहले उन्होंने एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म शूरू की। फिलहाल, यही उनकी इनकम का सोर्स है।
मुमैथ ने करीब 120 से ज्यादा हिट आइटम नंबर दिए हैं।
- मुमैथ का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन उनका परिवार पाकिस्तान से है। हालांकि, वो पाकिस्तान छोड़कर मुंबई में आकर रहने लगे थे।
- मुमैथ चार बहने हैं। उनकी बड़ी बहन जॉबिन भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो किया है।
मुमैथ ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कांटे' के गाने 'इश्क समंदर' से की थी।
- उनका सॉन्ग 'आ रे प्रीतम प्यारे' भी काफी हिट हुआ था।
- मुमैथ उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो सिर्फ आइटम नंबर के जरिए स्टार बन गई हैं।
मुमैथ ने जब अपना करियर शुरू किया था तो उन्हें एक गाने के लिए सिर्फ 750 रुपए मिलते थे।
- धीरे-धीरे मुमैथ इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी।
- अब वो 5 मिनट के एक गाने के 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
मुमैथ अपनी फिल्मों के साथ काफी विवादों में भी रही हैं।
- 2008 की न्यू ईयर पार्टी में मुमैथ परफॉर्म कर रही थीं। वहां एक शख्स ने उनके सीने पर शराब गिरा दी। इस वाकए के बाद उन्होंने शो कैंसल कर दिया था और तुरंत वहां से चली गई थीं।
- बता दें, मुमैथ हॉलीवुड सिंगर शकीरा और बेयॉन्स से काफी प्रभावित हैं और वो उनकी तरह सुपरस्टार बनना चाहती हैं।


Post a Comment