230 की स्पीड से कार चलाती है ये लड़की, ट्रैक पर लोग मारते थे ऐसे ताने
.बड़ौदा की रहने वाली 16 साल की मीरा एरडा 230 किलोमीटर की रफ्तार से रेसिंग कार चलाती है। 12वीं क्लास की स्टूडेंट मीरा 70 से ज्यादा रेसिंग कॉम्पीटिशन में हिस्सा ले चुकी हैं और 60 से ज्यादा रेसिंग कॉम्पीटिशन जीती हैं।
वे कहती हैं कि पापा के अधूरे ख्वाब को पूरा करने के लिए मैं रेसिंग फील्ड में आई। पापा के ख्वाब को पूरा करने के लिए ही मैं रोज़ दो घंटे रेसिंग करती हूं और दो घंटे जिम में बिताती हूं। मेरे लिए पापा प्रैक्टिस के लिए अलग ट्रेक भी बनवाया है। यह बात उन्होंने सिटी भास्कर से कही। वे 28 जुलाई को मालवा स्पोर्ट्स क्लब की रेसिंग कॉम्पीटिशन में पार्टिसिपेट करने आ रही हैं।
वे कहती हैं कि रेसिंग फील्ड में आई तो कुछ लोगों ने ताने मारे कि इस फील्ड में कैसे टिकोगी। जब मैं रेसिंग करती थी तो वे मेरी कार को पीछे से टक्कर मारते थे तो कभी ट्रैक से आउट कर देते थे। जब मैंने पहली रेस जीती तो ताने मारने वालों का मुंह बंद हो गया। फिर मैंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मैंंने पिछली रेस की कमियों को दूर करते हुए अगली रेस की तैयारी की। मैं इंडिया की पहली लड़की हूं जो एक पावर इंजन के साथ 230 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से रेसिंग करती हूं। लेकिन मैं जीतने के लिए नहीं, सीखने के लिए रेसिंग करती हूं।
मीरा ने महज 25 दिनों की प्रोफेशनल कार रेसिंग ट्रेनिंग लेकर नेशनल और इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेना शुरू कर दिया। उसने 75 नेशनल व इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में भाग लिया और इसमें 60 जीती। वह चार वर्षों से एलजीबी फाॅर्मूला-4 रेसिंग में भाग ले रही है।

Post a Comment