20 साल से लड़कियों की ड्रेस पहन रहा है ये शख्स, लोग इसलिए कर रहे तारीफ
आजकल क्रॉस ड्रेसिंग बहुत आम हो गई है। पुरुषों द्वारा महिलाओं के कपड़े पहनने पर अब देखने वालों को ज्यादा हैरानी नहीं होती। लेकिन यह अलग मामला है। चीन में एक 50 साल का शख्स पिछले 20 वर्षों से लड़कियों की तरह कपड़े पहन रहा है। इससे उसकी बीमार मां बहुत खुश है। वह शख्स अपनी मां के लिए ही ऐसा करता है। चीन में उस शख्स की स्टोरी वायरल हो गई है। यह है मामला...
चीनी सोशल मीडिया वीबो पर इस पुरुष के जीवन पर बनाया गया एक वीडियो वायरल हो गया है।
-यह मामला चीन के ग्वांग्जी रीजन के गुइलिन शहर का है। पुरुष का नाम जाहिर नहीं किया गया है।
-50 साल का यह पुरुष अपनी मां की खुशी और उसके स्वास्थ्य लाभ के लिए पिछले 20 साल से लड़की की तरह कपड़े पहन रहा है।
-दरअसल, 20 साल पहले इस पुरुष की बहन की मृत्यु हो गई थी। इससे उनकी मां सदमें में पहुंच गई। डॉक्टरों ने कहा कि उसे मेंटल इलनेस का भी खतरा है।
-इसी बीच इस शख्स के एक दोस्त ने सलाह दी कि किसी तरह मां के सामने उसकी स्वर्गवासी बेटी फिर से आ जाए, तो उसे सदमे से बाहर आने में मदद मिलेगी।
-इस सलाह के बाद शख्स अपनी स्वर्गवासी बहन के कपड़े पहनकर मां के सामने गया। इससे उसकी मां बहुत खुश हो गई और उसका दुख कम हुआ।
-तब से वह शख्स अपनी बहन की तरह ही कपड़े पहनता है। उसका कहना है कि अब तो उसके पास पुरुषों के कपड़े भी नहीं हैं। वह पूरे समय लड़की की तरह रहता है।
-इसके बावजूद वह खुश है, क्योंकि मां उसे इस रूप में देखकर खुश होती है। उसकी मां का कहना है कि मेरी एक बेटी गई, तो दूसरी आ गई।
-चीन के सोशल मीडिया यूजर इस अनाम शख्स की तारीफ कर रहे हैं। यहां तक वर्ल्ड मीडिया ने भी उस पर स्टोरी की है।

Post a Comment