Header Ads

दोबारा प्रेग्नेंट हुई 'कुबूल है' की एक्ट्रेस, सिर्फ 10 महीने का है पहला बच्चा


पॉपुलर शो 'कुबूल है'(2012-16) फेम टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना दोबारा से प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में चाहत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।10 महीने का है पहला बच्चा...

- चाहत ने सितंबर 2016 में पहला बच्चे को जन्म दिया था।
- उनकी पहली बेटी जौहर अभी महज 10 महीने की है। इसी बीच उन्होंने दूसरे बच्चे की प्लानिंग शुरु कर दी है।
- बेबी प्लानिंग गैप को लेकर चाहत करती हैं, "गैप क्या होता है? मैं इस में विश्वास नहीं करती हैं क्योंकि इंसान खुद न्यू कहानियां क्रिएट करता है। मैं तो सिर्फ भगवान का प्लान फॉलो कर रही हूं।"
- चाहत इन दिनों एक्टिंग की दुनिया के दूर मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर जौहर के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।
- बता दें, हाल ही में चाहत फ्रेश फेस ऑफ द ईयर कैटेगरी में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
16 की उम्र में की थी पहली शादी
- चाहत को 16 साल की उम्र में भरत नर्सिंघानी (बिजनेसमैन) से प्यार हो गया था।
- दिसंबर 2006 में जोड़ी ने शादी की। शादी के लिए चाहत ने पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' छोड़ दिया था। हालांकि, 7 महीनों बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया।
- चाहत ने भरत पर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया था।
- 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की। दोनों की एक बेटी जौहर है।
- चाहत अब तक 'कुमकुम: प्यारा सा बंधन', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' और 'हीरो भक्ति की शक्ति है' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।