Header Ads

छोटे हिप्पो जितना भारी पैदा हुआ बच्चा, देखकर डॉक्टर्स भी थे हैरान


कहते हैं बच्चे भगवान के रूप होते हैं। जब इनका जन्म होता है तो परिवार समेत आस-पास के लोग खुशी से झूम उठते हैं। लेकिन यूएस के साउथ कैरोलिना में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ, जिसे देखकर सब हैरान रह गए। उस बच्चे की गिनती दुनिया के सबसे बड़े बच्चों में की जा रही है।

- किंडी नामक महिला ने हाल ही में एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसका वजन करीब 7 किलो ( 14.4lbs) था।
- डॉक्टर्स का कहना था कि उस बच्चे का साइज और वजन पांच महीने के बच्चे के बराबर है।
- इतना ही नहीं उसका वजन हिप्पोपोटामस के बच्चे के बराबर था।
- डॉक्टर्स ने बताया जब महिला डिलिवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुईं थी तो उनका पेट काफी बड़ा दिख रहा था। लोगों को लग रहा था कि ट्विन्स होगा। लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि इतना हेवी बच्चा जन्म लेगा।
- कोलिन ऑस्टिन केइजलर नामक इस बच्चे के माता-पिता का कहना था कि हमारी शुरू से ख्वाहिश थी कि हमारा बच्चा स्वस्थ्य और बड़ा साइज का हो। लेकिन इतना बड़ा होगा इसकी उम्मीद बिल्कुल ही नहीं था।
- एक वेबसाइट के मुताबिक, जब यह बच्चा पैदा हुआ, उस वक्त वहां मौजूद डॉक्टर्स से लेकर नर्स तक उसे देखकर हैरान रह गए।
- डॉक्टर्स ने जब बेबी स्केल से उसके साइज को नापा तो वह उससे बड़ा था।
- वहीं, कोलिन के पिता का कहना है कि जब हम उसे घर लेकर आए तो हमें फील ही नहीं हो रहा था कि ये नवजात है।
- इतना ही नहीं उसके लिए उन्होंने जो भी कपड़े खरीदे थे, सब छोटे पड़ गए। क्योंकि उसे तीन से 6 महीने के बच्चे के बराबर कपड़े आ रहा था। हालांकि, वो भी सही से उसे फिट नहीं हो रहा है।
- नये बच्चे के आगमन से पूरा परिवार खुश है, लेकिन बच्चे को देखने के बाद सारे लोग शॉक्ड हो गए थे।