भारती सिंह ने किया कपिल के साथ शूटिंग से इनकार, इस बात से हुईं नाराज!
कॉमेडियन भारती सिंह ने कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करने से इनकार कर दिया है। यह फैसला उन्होंने कपिल की टीम के साथ हुई गरमागरम बहस के बाद लिया। दरअसल, ऐसी खबरें थीं कि भारती कपिल के साथ उनके शो के लिए शूटिंग करेंगी। खुद भारती ने भी इस बात की पुष्टि कर दी थी। फिर क्या हुआ कि कर दिया शूट से इनकार?
- एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को रात 8 बजे तक भारती सिंह लोखंडवाला स्थित कपिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस K9 में थीं। यहां उनके कैरेक्टर और स्क्रिप्ट को लेकर लंबी चर्चा हुई।
- कहा जा रहा है कि भारती अपने एंट्री सीन को लेकर नाखुश थीं और इसमें बदलाव चाहती थीं।
- इसी को लेकर उनकी बहस हुई और उन्होंने शूटिंग करने से इनकार कर दिया।
पहले क्या कहा था भारती ने
- एक वेबसाइट से बातचीत में भारती ने कहा था, "जी हां खबर सही है। हालांकि, मैं यह साफ करना चाहती हूं कि मैं कपिल का शो ज्वॉइन कर रही हूं। हर्ष (लिम्बचिया) नहीं। उनके बारे में गलत खबर फैलाई जा रही है।"
- "हमने 'नच बलिए 8' साथ किया। अभी सबको लगता है कि हम सब कुछ साथ-साथ करेंगे। यह सही नहीं है।"
- भारती ने अपने कैरेक्टर के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था, "मैं तीन दिन में अपना शूट शुरू करूंगी। आज हमारी क्रिएटिव टीम के साथ मीटिंग है। मैं किसी यूनिक कैरेक्टर या किसी के रिलेटिव्स के रोल से शो में एंट्री लूंगी। अच्छा लगता है, जब लोग कहते हैं कि मेरे आने से शो को फायदा होगा। इसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं।"
मंगेतर ने लिखा था सीन
- रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारती के मंगेतर हर्ष लिम्बचिया ने भी इस शो को ज्वॉइन किया है और उन्होंने ही टीम कपिल से डिस्कशन के बाद एंट्री सीन लिखा था। हालांकि, भारती को यह पसंद नहीं आया। अब सीन फिर से लिखा जाएगा। देखना यह है कि भारती आगे कपिल के साथ शूट करती हैं या नहीं?
कपिल रहे हैं भारती के टीचर
भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था, "कपिल कॉलेज के दिनों में मेरे टीचर थे। उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। वे मेरे फैमिली मेंबर की तरह हैं और उनके साथ काम करना किसी सम्मान से कम नहीं। मुझे शुभकामनाओं की जरूरत है।"


Post a Comment