ऑस्ट्रेलिया रिटर्न है ये MLA, खुद बनना चाहता था रेसलर-डॉक्टर है वाइफ
बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह 8 जनवरी को अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके बेटे प्रतीक भूषण गोंडा मुख्यालय से विधायक हैं। प्रतीक ने आस्ट्रेलिया के डेक्कन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। उनकी उम्र 29 साल है और वे पहली बार 2017 में बीजेपी के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें जीत मिली थी।
प्रतीक भूषण सिंह का जन्म 9 मई 1988 को गोंडा में हुआ था। वो बचपन से रेसलर बनाना चाहते थे। पढ़ाई के अलावा खेलकूद में भी उनका बराबर का इन्टरेस्ट था।
- स्कूल से लौटने के बाद प्रतीक रेसलर बनने के लिए डेली 1 से डेढ़ घंटे तक प्रैक्टिस किया करते थे। उनका बचपन काफी अच्छे में बीता। घर में चार भाई हैं। प्रतीक भाइयों में सबसे बड़े हैं।
- पिता बृज भूषण सिंह की तरह ही उनके दो बड़ें बेटों का खेल से बचपन से कुछ ज्यादा ही लगाव था। इसीलिए बृज भूषण को जब भी मौका मिलता, वे दोनों को खेल कूद की ट्रेनिंग भी दिया करते थे।
प्रतीक के पिता और यूपी के गोंडा जिले के नवाबगंज के रहने वाले ब्रजभूषण सिंह बहराइच के कैसरगंज से बीजेपी सांसद हैं। इसके अलावा भारतीय कुश्ती महासंघ WUFI के अध्यक्ष भी हैं।
- वो कहते हैं, आम दिनों में मैं रोजाना डेढ़ घंटे योगा और एक्सरसाइज करता हूं। मुझे बचपन से ही बॉडी बनाने का शौक था, लेकिन पहले जिम वगैरह की व्यवस्था नहीं थी।
- इसलिए जब गाय-भैंस चराने जाता था, तब नदी किनारे पहुंच एक्सरसाइज करता था। कभी ईंट से भारी लकड़ी उठा लेता था, तो कभी उठक-बैठक कर लेता था। अब तो घर में ही जिम की व्यवस्था कर ली है।

Post a Comment