Header Ads

इस वजह से सलमान को छोड़ डिनर पर गई पूरी फैमिली


बीते दिनों सलमान खान को छोड़कर पूरी फैमिली डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। दरअसल, सलमान खान नागपुर में एक इवेंट में बिजी थे, जिस वजह से फैमिली को उनके बगैर ही डिनर पर जाना पड़ा। बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर सोहेल खान कभी मां सलमा तो कभी पिता सलीम खान का हाथ थामे नजर आए। सलमान की दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा हसबैंड के साथ स्पॉट हुईं। अलवीरा रेड कलर के आउटफिट में गॉर्जियस लुक में नजर आईं। अलवीरा की बेटी एलिजा अग्निहोत्री भी इस मौके पर दिखीं। इनके अलावा हेलन, अरबाज खान, अतुल अग्निहोत्री, अरबाज खान का बेटा अरहन और सोहेल खान का बेटा निर्वाण भी मौजूद थे। खान फैमिली के दामाद आयुष शर्मा भी बेटे के साथ नजर आए।