सबकी निगाहें जम गईं- जब छात्रा की पीठ पर दिखा 'माहाDEV'
बीएचयू आईआईटी का कल्चरल इवेंट 'काशी यात्रा' के शुरू होते ही कैम्पस में स्टूडेंट्स पर रंग दिखने लगे हैं। कई कॉलेजों से छात्राएं यहां अलग-अलग कम्पटीशन में भाग लेने पहुंची हैं। गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान सनबीम कॉलेज से बीकॉम कर रही छात्रा सृष्टि आकर्षण का केंद्र रही। उसने अपने पीठ पर महादेव नाम से टैटू ही बनवा दिया था।
-बीकॉम की स्टूडेंट सृष्टि ने बताया, ''मैं काशी को रिप्रेजेंट कर रही हूं। यह नगर महादेव का है। हर कोई उनको आत्मसात करता है, इसलिए पीठ पर महादेव लिखवाया है। शिव को अर्धनारीश्वर भी कहते हैं। इसलिए माथे पर त्रिपुण्ड भी उनके जैसा ही लगाया है।''
-वहीं, 10वीं में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा ने अपने लहंगे पर राम नाम लिखवाया था। उसने बताया, बनारस के लकड़ी के खिलौने भारत में मशहूर हैं, लेकिन आर्ट खत्म हो रहा है। इसलिए लहंगे पर ही राम नाम लिखवाया है, क्योंकि काशी धार्मिक नगरी है।
-प्रोफेशनल मॉडल दीपिका जुट से बने शॉर्ट जैकेट को पहना था।
-वहीं, तनु प्रिया ने बताया, यूथ को लेकर इवेंट है। ऐसे में हमारे थीम 'कलर्स ऑफ इंडिया' पर है।
-चेयरमैन कमलेश कुमार ने बताया, डांसिंग, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद कम्प्टीशन, क्विज, लाइव स्केटिंग और कवि सम्मलेन जैसे इवेंट होंगे।
-कार्यक्रम में 75 दूसरे कॉलेजों से ७५०, से ऊपर स्टूडेंट्स और बनारस से 850 स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। फैशन शो में आज पहला राउंड था, जिसमें सेलेक्ट लोग अगले राउंड में पार्टिशिपेट करेंगे। शो के लिए लड़कियों का क्रेज देखते ही बन रहा था।

Post a Comment