Header Ads

दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेस्ट्स की बेटी, जीतीं हैं ऐसी ग्लैमरस लाइफ



दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स और उनकी वाइफ ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है। वहीं, उनकी 21 साल की बेटी जेनिफर गेट्स इसके ठीक उलट हैं। वो घुड़सवारी की शौकीन हैं और अपनी लैविश लाइफ की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करती हैं। पिछला एक साल उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुवैत और दुनिया के अलग-अलग देशों में बिताया।


- अप्रैल 1996 में पैदा हुईं जेनिफर बिल और मेलिंडा की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनके पिता को जहां माइक्रोसॉफ्ट के लिए जाना जाता है। वहीं, उन्हें 14 साल की उम्र तक फोन रखने की परमिशन भी नहीं थी।

- जेनिफर और उनके भाई-बहन ने अपने पिता के सिएटल में मौजूद प्राइवेट लेक हाईस्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद मैट्रिकुलेशन के लिए वो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी गईं।

- वो घुड़सवारी की शौकीन हैं और 6 साल की उम्र से राइडिंग कर रही हैं। उनके घोड़े का नाम एलेक्स है। जेनिफर अपने घोड़े की तारीफ करते नहीं थकती हैं। वो सुपर स्वीट और कॉन्फिडेंस से भरा हुआ है।

- बिल गेट्स ने उनके इस पैशन को सपोर्ट करने के लिए फ्लोरिडा के वेलिंगटन में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। यहां पर खरीदे गए बंगले की कीमत 53 करोड़ रुपए बताई गई थी।

- ये बंगला पाम बीच के बहुत करीब है, जहां हर साल विंटर इक्वेस्ट्रेन फेस्टिवल होता है। इस फेस्टिवल में हर साल 49 राज्यों, 30 देशों के 2,800 घुड़सवार मुकाबला करते हैं।

- यूनाइटेड स्टेट्स इक्वेस्ट्रेन फेडरेशन ने जेनिफर को शो जम्पिंग में 19वें नंबर पर रखा है। वो घुड़सवारी से जुड़े सभी मशहूर कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले चुकी हैं।

- गेट्स ने द हॉर्स नेटवर्क को बताया था कि वो अपने स्कूल और हॉर्स राइडिंग में बैलेंस बनाकर चलती हैं। उनके मुताबिक, इन दोनों चीजों ने लाइफ को बहुत बिजी कर दिया है, लेकिन मुझे दोनों चीजें पसंद हैं।

- घूमना-फिरना उनकी ग्लैमसर लाइफ का हिस्सा है। पिछले एक साल उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड नाएल नस्सर के साथ ट्रैवलिंग की और इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

- नाएल भी मशहूर शो जम्पर हैं। जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर करते हुए कहा किसी को नहीं पता कि हमारी ऑफिशियल डेटिंग एनिवर्सरी आज है या कल, लेकिन इसके कोई फर्क नहीं पड़ता। तुम्हारे साथ मैं हर दिन खुश हूं।