हार के बाद फिर इंडियन क्रिकेटर्स की मस्ती शुरू, जडेजा ने खुद को कहा- असली मर्द
दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद एक बार फिर इंडियन क्रिकेटर्स की मस्ती शुरू हो गई है। बॉलर जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने जोहानिसबर्ग में सफारी का मजा लिया। गौरतलब है कि टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 24 जनवरी से जोहानिसबर्ग में खेलना है। पहले हुए दोनों मैचों में हारकर टीम इंडिया सीरीज पहले ही गंवा चुकी है।
- रवींद्र जडेजा ने सोते हुए शेर के बच्चे के साथ फोटो शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा- 'शेर शेर होता है, चाहें गिर में या जोहानिसबर्ग में। पिंजरे में शेर को बहुत लोग पत्थर मारते हैं, असली मर्द उनके सामने होते हैं
- बता दें कि जडेजा ने अब तक साउथ अफ्रीका में एक भी मैच नहीं खेला है। शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में वो प्लेइंग इलेवन से बाहर थे।

Post a Comment