Header Ads

एक ही रात में गायब हो गया था यहां पूरा गांव, ये हैं


नेचर की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है। कई बार तो कुछ नजारे देखकर उन पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल हो जाता है कि धरती पर ऐसी अनोखी जगह भी मौजूद है। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जो साइंटिस्ट्स से लेकर लोगों तक के लिए मिस्ट्री बनी रहीं।




एक ही रात में गायब हो गया था पूरा गांव
एंजीकुनी लेक के पास इनुइट गांव, कनाडा

कनाडा का ये पूरा का पूरा गांव गायब हो गया, वो भी बिना किसी नामोनिशान के। एक ही रात में ये गांव पूरी तरह से उजड़ गया और यहां रहने वालों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिली। यहां लोगों के सामानों से लेकर हथियार अपनी ही जगहों पर मिले। वहीं, कुत्ते अपनी जगह पर जमे (जड़ हो जाना) मिले। बताया जाता है कि वो भुखमरी के शिकार हो गए थे, जबकि वहां खाना बिखरा पड़ा था। इसे लेकर अब तक कोई भी लॉजिकल थ्योरी सामने नहीं आई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि एलियंस यहां से लोगों को अगवा कर ले गए।