Header Ads

हनीमून मनाकर मुंबई लौटी अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर यूं आईं नजर


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हनीमून मनाकर मुंबई लौट आईं हैं। हालांकि, वे मुंबई हसबैंड क्रिकेटर विराट कोहली के बिना ही लौटी है। वजह ये कि विराट इन दिनों साउथ अफ्रीका के साथ चल रही टेस्ट सीरिज में बिजी में। अनुष्का एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वे ब्लैक कलर के आउटफिट में थी और उन्होंने गॉगल लगा रखा था।

अनुष्का करेंगी अपनी अपकनिंग फिल्म परी का प्रमोशन...


अनुष्का शर्मा अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'परी' का प्रमोशन करेंगी। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनीं ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का के साथ परमब्रत चटर्जी लीड रोल में हैं। इसके बाद वे डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में है। फिल्म जीरो का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख खान बौने नजर आए थे।