गर्ल्स का कभी पकड़ता है हाथ तो कभी कमर, टीचर ने बताई स्कूल प्रिसिंपल की हकीकत
एक स्कूल के प्रिंसिपल और ट्रस्टी द्वारा एक लेडी टीचर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। स्कूल ऑफिस में हुई इस हरकत के बाद लड़की ने ये बात किसी से जाहिर नहीं की, लेकिन उसके बर्ताव में आए बदलाव के बाद घरवालों के जोर देने पर उसने पूरा मामला बताया। साथ ही उसने पुलिस शिकायत में बताया है कि अारोपी अपने स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ गलत हरकतें कर चुका है।
जानकारी के मुताबिक, कापोद्रा इलाके में रहने वाली 22 साल की लड़की पिछले डेढ़ साल से कापोद्रा में श्री नचिकेता स्कूल में बतौर टीचर काम कर रही है।
- शनिवार दोपहर में वह स्कूल के प्रिंसिपल धनसुख करमसिंह किकाणी के ऑफिस में छुट्टी लेने गई थी। जहां धनसुख ने उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़खानी की। किसी तरह वह वहां से निकलकर घर पहुंची।
- डर के कारण शाम तक उसने किसी को कुछ नहीं बताया और बात भी नहीं की। रविवार दोपहर तक उसकी यही हालत थी। घरवालों को उसके बर्ताव में आए अचानक बदलाव पर शक हुआ। जब घरवालों ने जोर देकर पूछा तो उसने आप बीती बताई। घरवाले उसकी बात सुन कर चौक गए। घरवाले पीड़िता को लेकर सीधे कापोद्रा पुलिस स्टेशन गए। जहां पुलिस को सारी बातें बताई। उसके बाद पुलिस विक्टिम को लेकर स्कूल गए।
विक्टिम लेडी टीचर ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल और ट्रस्टी धनसुख कीकाणी ने इससे पहले कई स्टूडेंट्स के साथ भी छेड़खानी की है। मामले के बाद लड़कियों के पेरेन्ट्स ने स्कूल पर आकर हंगामा भी किया है, लेकिन प्रिंसिपल और लोगों के बीच किसी तरह समझौता हो गया। इसलिए मामले की शिकायत नहीं की गई थी।
- शिकायतकर्ता टीचर ने बताया कि आरोपी धनसुख अक्सर स्टूडेंट्स के कभी हाथ पकड़ता है तो कभी कमर पर हाथ लगाता है। आगे किसी और के साथ इस तरह की हरकत ना हो इसलिए उसे सजा मिलनी जरूरी है।
शिकायत के बाद जब पुलिस आरोपी के घर आई तब वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो चुके थे। लोग आरोपी को घर से निकलने की कोशिश में थे। इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई।
नाराज लोगों ने पुलिस से भी मांग की कि आराेपी को उनके हवाले कर दिया जाए ताकि उसके किए की सजा दी जा सके, लेकिन पुलिस उसे सिक्युरिटी के बीच किसी तरह थाने ले आई। हालांकि, लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी के साथ मिली हुई है।

Post a Comment