पुलिसवालों का वो चेहरा, जिसे देख हर कोई उन्हें सैल्यूट कर देगा
आमतौर पर अपने क्रूर, बर्बर और अमानवीय करतूतों की वजह से चर्चा में रहने वाले पुलिसवालों का कई बार मानवीय और संवदेनशील चेहरा भी नजर आता रहता है। पुलिस की ऐसी दरियादिली को देखकर कोई भी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता।
- राजस्थान के उदयपुरवाटी से अगवा किए गए मासूम को पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर सकुशल छुड़ा लिया।
- दरअसल, 22 दिसंबर 2017 की शाम को उदयपुरवाटी के वार्ड 23 में किशोर मेघवाल का बेटा युवराज घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उसका अपहरण कर लिया था।
- मामला दर्ज होते ही उद्योगनगर, सदर, दादिया, उदयपुरवाटी, मंडावा और उदयपुरवाटी की पुलिस टीम एक्टिव हुई और दो दिनों के भीतर मासूम को ढूंढ निकाला। साथ ही आरोपी प्रकाश बावरियां को धर दबोचा।

Post a Comment