सिंदूर से जुड़ी ये बात ध्यान नहीं रखी तो पति हो सकता है भाग्यहीन
शादी के बाद महिलाओं के लिए मांग में सिंदूर लगाना अनिवार्य परंपरा है। ये सुहाग की निशानी है और हर सुहागिन के लिए सबसे मूल्यवान चीजों में से एक है। यहां जानिए सिंदूर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो हर महिला को ध्यान रखनी चाहिए…
1.मान्यता है कि जो सुहागिन मांग में सिंदूर लगाती है, उनके पति को लंबी उम्र मिलती है और जीवन साथी स्वस्थ, भाग्यशाली रहता है।
2. मांग में सिंदूर लगाने का वैज्ञानिक कारण भी है। महिलाएं सिर के बीच जिस स्थान पर मांग में सिंदूर लगाती हैं, वहां एक विशेष ग्रंथि होती है। जिसे ब्रह्मरंध्र कहा गया है। ये जगह बहुत अधिक संवेदनशील होती है।
3. ब्रह्मरंध्र पर सिंदूर लगाने से स्त्रियों का मानसिक तनाव कम होता है। दिमाग से जुड़ी बीमारियां होने की संभावना कम हो जाती है।
4. सिंदूर रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।
5. शास्त्रों के अनुसार लाल रंग शुभता और सौभाग्य का प्रतीक है। जो महिलाएं सिंदूर के रूप में इस रंग को धारण करती हैं, वे सौभाग्यवती होती हैं।
6. मान्यता है कि देवी लक्ष्मी ऐसे घरों में निवास करती हैं, जहां की महिलाएं माथे पर सिंदूर लगाती हैं।
7. सिंदूर महिलाओं को नकारात्मकता और बुरी नजरों से बचता है।
8. वैसे तो महिलाएं ही रोज अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं, लेकिन विशेष दिनों में जैसे किसी त्योहार पर पति को पत्नी की मांग में सिंदूर लगाना चाहिए। ऐसा करने पर पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।
9. सिंदूर से महिलाओं की एकाग्रता बढ़ती है और मन की अशांति दूर होती है।
10. जो सुहागिन मांग में सिंदूर नहीं लगाती हैं, उनके पति को भाग्य का साथ नहीं मिलता है। ऐसी स्त्रियों के पति परेशान रहते हैं और भाग्यहीन हो जाते हैं। इसीलिए सुहागिन को मांग सिंदूर अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए।

Post a Comment