ये 4 काम गलती से भी बीच में न छोड़े, वरना आ सकती है भयंकर परेशानियां
सुखी और समृद्धिशाली जीवन के लिए शास्त्रों में कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने पर हमारा जीवन सुखी और समृद्धिशाली हो सकता है। व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानियां सताती नहीं हैं।
गरुण पुराण एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें जीवन और मृत्यु के रहस्यों का उल्लेख किया गया है। हमारे किन कर्मों का क्या फल हमें प्राप्त होता है, यह गरुण पुराण में बताया गया है। इसी पुराण में चार बातें या काम ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें अधूरा छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। जानिए कौन-कौन से चार काम हैं, जिन्हें बीच में नहीं छोड़ना चाहिए...
1. ऋण का भुगतान
गरुण पुराण के अनुसार ऋण या उधार लिया गया पैसा किसी भी स्थिति में पूरा लौटा देना चाहिए। अगर ऋण पूरा नहीं उतारा जाता है तो वह ब्याज के कारण फिर से बढ़ने लगता है। अगर किसी व्यक्ति से ऋण लिया जाए और पूरा न चुकाया जाए तो रिश्तों दरार पड़ने लगती है।
2. बीमारी का इलाज
अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे दवाइयों से और आवश्यक परहेज से रोग को जड़ से मिटा देना चाहिए। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ न होते हुए भी दवाइयां लेना बंद कर देते हैं तो उन्हें बीमारी फिर से हो सकती है। बीमारी का वापस लौटना ज्यादा खतरनाक होता है। इसीलिए बीमारी खत्म होने तक सावधानी रखनी चाहिए।
3. आग बुझाना
यदि कहीं आग लग रही है तो आग को भी पूरी तरह बुझा देना चाहिए। क्योंकि छोटी सी चिंगारी भी बड़ी आग में बदल सकती है, जान और माल को नुकसान पहुंचा सकती है।
4. शत्रुता
अगर आपका कोई शत्रु है और वह बार-बार परेशान कर रहा है तो उससे किसी भी तरह शत्रुता खत्म कर लेना चाहिए। वरना शत्रु हमेशा ही हमारा अहित करने की योजनाएं बनाते रहेंगे और शत्रु बढ़ाते रहेंगे। शत्रुता का नाश करने पर ही जीवन से डर का नाश हो सकता है।

Post a Comment