5600kg का देश का सबसे वजनी सैटेलाइट तैयार, इसी महीने लॉन्चिंग; मिलेगी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) जल्द ही देश का सबसे वजनी कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-11 लांच करेगा। इसका वजन 5.6 टन है। हमारे पास चार टन से ज्यादा वजनी सैटेलाइट भेजने की कैपेबिलिटी वाले रॉकेट नहीं हैं। लिहाजा इसे साउथ अमेरिकी आइलैंड फ्रेंच गुयाना से एरियन 5 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसकी कामयाब लॉन्चिंग से हमारे पास खुद का सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट भी हो जाएगा। इससे हमारी इंटरनेट स्पीड भी बढ़ जाएगी।
दरअसल यह इसरो के इंटरनेट बेस्ड सैटेलाइट सीरीज का हिस्सा है। मकसद इंटरनेट स्पीड को बढ़ाना है। इसके तहत अंतरिक्ष में 18 महीने में तीन सैटेलाइट भेजे जाने हैं।
- पहला सैटेलाइट जीसैट-19 बीते साल जून में भेजा जा चुका है।
- जीसैट-11 को इस साल जनवरी में और जीसैट-20 को साल के आखिरी तक भेजने की योजना है। ये तीनों मल्टिपल स्पॉट बीम टेक्नोलॉजी पर काम करेगा।
हाईइंटरनेट स्पीड: इस क्लब से हमें बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इंटनेट कनेक्टिवटी सस्ती होगी। पूरे देश तक पहुंच होगी।
- वायरलेस टेक्नोलॉजी: इसके तहत बिना डिश लगाए टीवी प्रोग्राम देखे जा सकेंगे। इससे स्मार्टफोन की भी दुनिया बदल जाएगी।
- स्मार्ट सिटी: इससे हमें 70 जीबी/सेकंड की स्पीड मिलेगी। यह स्मार्ट सिटी के लिए जरूरी ट्रांसमिशन जितनी स्पीड है।
- साइबर सिक्युरटी: एक नया सुरक्षा कवच मिलेगा। साइबर सुरक्षा मजबूत होगी। बैंकिंग सिस्टम को मजबूती मिलेगी।
- स्पेस एक्स 800 सैटेलाइट लांच करेगा। पूरी दुनिया को देगा इंटरनेट।

Post a Comment