बिकिनी फोटोज की शेयर तो पड़ी गालियां, फिर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
सेलिब्रिटीज अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाते हैं। जहां कुछ सेलेब्स ऐसे नेगेटिव कमेंट्स को इग्नोर कर देते हैं। वहीं, कुछ ट्रोलर्स को जवाब देना पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शमा सिकंदर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, शमा अभी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मेलबर्न में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। और इन्होंने अपने कुछ बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे, जिसके चलते यूजर्स ने उन्हें भद्दे-भद्दे कमेंट्स दिए हैं। लेकिन शमा ने भी उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा है, "एक औरत के पास ब्रेस्ट होते हैं और इसी वजह से वो पुरुषों से अलग होती है। मुझे खुशी है कि मैं एक औरत हूं और मेरे पास भी ब्रेस्ट है। ट्रोलर्स मेरे बॉडी पार्ट को जो मर्जी चाहे बोल सकते हैं लेकिन वो मेरे हैं और मुझे पसंद है।
कुछ म्यूजिक एल्बम में नजर आने के बाद शमा को टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' (२००३,2005) से पॉपुलैरिटी मिली। कुछ टीवी शोज होस्ट करने के अलावा ये रियलिटी शो का भी हिस्सा रहीं। कुछ फिल्मों में भी नजर आईं। इसके बाद इन्होंने साल 2010 में अपनी डिजाइन कंपनी लॉन्च की। इसके साथ ही साथ ये फैशन मॉडल भी हैं।

Post a Comment