Header Ads

भंगड़े से शुरू हुई लोहड़ी की मस्ती, पंजाबी महिलाओं ने जमकर किया डांस


पंजाबी गीतों और गिद्दे के साथ शनिवार को लोहड़ी की मस्ती शुरु हुई। इस मस्ती में शामिल हुए बच्चे, बूढ़े और जवान जमकर ढोल की थाप पर थिरके। स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में सुबह से ही लोहड़ी के रंग देखने को मिले। इस बीच बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है। सर्दी के बावजूद मौसम साफ होने की वजह से लोगों ने त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया।


- सिरसा में महिलाऔं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जमकर डांस किया। इस कार्यक्रम में महिलाओ ने डांस कम्पीटिशन और तम्बोला जैसे खेल खेल कर मनोरंजन किया और ढोल की थाप पर नाच कर खुशी और उल्लास का त्यौहार लोहड़ी मनाया।

- वहीं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विभागों में लड़कियों ने जमकर गिद्दा पाया। युवा लोहड़ी को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस बीच यूनिवर्सिटी के लगभग हर विभाग में लोहड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। आग जलाकर लोगों ने मूंगफली और पॉपकोर्न के साथ त्योहार मनाया।