Header Ads

इस महिला ने कमाई में अंबानी को भी पीछे छोड़ा, हफ्तेभर में इतनी बढ़ी दौलत


चीन की बिजनेसवुमन और सबसे अमीर महिला यांग हुइयान के लिए 2018 की शुरुआत बेहतरीन रही है। रियल एस्टेट कंपनी संभालने वाली यांग की नेटवर्थ एक हफ्ते में 39 हजार करोड़ रुपए बढ़ी है। इस मामले में यांग ने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स और भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ही उनसे आगे हैं। इस साल अब तक बेजोस की नेटवर्थ 42 हजार करोड़ रुपए बढ़ चुकी है। वहीं, नए साल में मुकेश अंबानी की दौलत 2,462.5 करोड़ रुपए बढ़ी है।



- यांग, चीन की रियल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी कंट्री गार्डन होल्डिंग्स की वाइस चेयरपर्सन हैं। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी से नए साल के पहले कारोबारी हफ्ते में उनकी दौलत 39 हजार करोड़ बढ़ गई।

- कंपनी की सेल्स में बढ़ोतरी से हांगकांग मार्केट में कंपनी के स्टॉक्स में इस साल 10 दिनों में ही 23% ग्रोथ दर्ज की गई। महीने भर में कंपनी के शेयर करीब 50% बढ़ चुके हैं।

- 36 साल की यांग चीन की सबसे यंग बिलेनियरहैं। मार्केटिंग में बैचलर डिग्री रखने वाली यांग को यह कंपनी उनके पिता से विरासत में मिली थी। ऑस्ट्रेलिया में भी उनका रियल एस्टेट का कारोबार है।

- 2005 में पिता यांग गुओकियांग ने उन्हें उत्तराधिकारी घोषित करते हुए अपने सारे शेयर उनके नाम कर दिए थे। यांग, ब्राइट स्कॉलर एजुकेशन होल्डिंग्स की चेयरपर्सन भी हैं। यह चीन में इंटरनेशनल और द्विभाषी स्कूल चलाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

- ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक नए साल में मुकेश अंबानी की दौलत 2,462.5 करोड़ रुपए बढ़ी है। इससे उनकी नेटवर्थ 2.60 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इंडेक्स में अंबानी 20वें नंबर पर हैं।

- वहीं, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स की वेल्थ 2018 में अभी तक 9,555 करोड़ रुपए बढ़ी है। 6.31 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ वो इंडेक्स में जेफ बेजोस के बाद दूसरे नंबर पर हैं।



चीन में रियल एस्टेट कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से हाल के वर्षों में वहां के बड़े उद्योगपतियों के खजाने भर गए हैं। एवरग्रेड समूह के हुई का यान हों या डालियान वांडा समूह के वांग जियानलिन, सभी ने इस बिजनेस से खासी कमाई की है। हुई की नेटवर्थ 2.43 लाख करोड़ के आसपास इस साल यांग पहुंच जाएंगी। वहीं 1.82 लाख करोड़ नेटवर्थ वाले जियानलिन (चीन के चौथे सबसे अमीर शख्स) के बिल्कुल करीब हैं। चीन के डेवलपर्स के शेयर्स एक साल में चार गुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

- अमेजन के जेफ बेजोस 6.74 लाख करोड़ रुपए नेटवर्थ के साथ इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड बिल गेट्स के नाम था। 1999 में उनकी कुल संपत्ति 6.36 लाख करोड़ रुपए थी।