Header Ads

बेड पर सो जाता जेठ,पति कहता-उसकी पत्नी बन जाओ, महिला ने सुनाई आपबीती


यहां एक दलित महिला ने अपने जेठ पर तीन बार रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जेठ ने अपनी पत्नी को भगा दिया है और अब वो उसके साथ जबरदस्ती रिलेशन बना रहा है। आरोप है कि इस काम में उसका पति और सास भी उसका साथ दे रहे हैं। इस मामले में सीओ सदर उदय राज का कहना है कि फि‍लहाल मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित पक्ष को बुलाकर जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

पीड़ि‍ता नेहा ने बताया, ''मेरी शादी 6 मई 2017 को आगरा के रहने वाले आकाश से हुई थी। शादी के बाद से ही जेठ कमल गलत नजर से देखता था।''

- ''कमल शादीशुदा है और दो साल पहले पत्नी को घर से मारपीट कर निकाल दिया था।''

- ''एक दिन मैं घर पर अकेली थी, कमल आया और उसने मेरा रेप कर दिया। मैंने पति को बताया तो उसने कहा कि भाई ही तो है, क्या दिक्कत है। उसके पत्नी बनकर रहो।''

- ''मैंने सास को बताया तो उन्होंने कहा, ''बेटे की पत्नी बनकर आई हो, बड़े के साथ भी पत्नी बनकर रहो।''

 पीड़िता के परिवार ने नेहा के ससुराल में शि‍कायत की तो उन्होंने कहा कि अगर रहना है तो कमल की पत्नी बनकर रहना पड़ेगा।

- शुक्रवार को पीड़ित परिवार सदर थाने पहुंचा और शिकायत की। आरोप है कि पुलिसवालों ने आरोपी के खिलाफ मेडिकल के आधार पर खानापूर्ती कर मारपीट में चालान कर दिया। वहीं, मेड‍िकल करवाए जाने की गुहार लगाई तो कोई सुनवाई नहीं हुई।