Header Ads

अभिनेता ऋषि कपूर बायोग्राफी


ऋषि कपूर भारतीय अभिनेता, निर्देशक, और फिल्मो के निर्माता है। ऋषि कपूर बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करते है और सबसे ज्यादा पैसा कमानेवाले अभिनेता में उनका नाम आता है।

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 में बॉम्बे (भारत) में पंजाबी हिंदु परिवार में हुआ। राज कपूर उनके पिता का नाम है और पृथ्वीराज कपूर उनके दादा थे। उन्होंने मुंबई के कैंपियन स्कूल में पढाई की और बाद में अजमेर के मेयो कॉलेज से आगे की पढाई पूरी की। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर, चाचा शशि कपूर और शम्मी कपूर सभी फ़िल्म अभिनेता है।

22 जनवरी 1980 में कपूर ने अभिनेत्री नीतू सिंह से शादी की। उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा रणबीर कपूर अभिनेता है और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहनी डिज़ाइनर है। ऋषि कपूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर के चाचा लगते है।

1970 में ऋषि कपूर ने पहली बार उनके पिता की फ़िल्म “मेरा नाम जोकर” में काम किया था। खास बात यह थी उन्होंने उस फ़िल्म में उनके पिता के बचपन का किरदार निभाया था। 1973 में रिलीज़ हुई फ़िल्म “बॉबी” में ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये और उनके साथ डिम्पल कपाडिया भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आयी। उस फ़िल्म ने दोनों को बहुत मशहूर बना दिया और बॉलीवुड में वो फ़िल्म हिट रही।

उन्होंने मशहूर अभिनेता “कमल हसन” के साथ भी सागर फ़िल्म में काम किया है। उस फ़िल्म को ऑस्कर के लिया भी भेजा गया था।

उसके बाद वो बहुत सारी फिल्मो में नजर आये। उनकी एक फ़िल्म “कारोबार: बिज़नस ऑफ़ लव” बहुत देर बाद रिलीज़ हुई।

उन्होंने 1998 में “आ अब लौट चले” फ़िल्म को निर्देशित किया। उस फ़िल्म में राजेश खन्ना, ऐश्वर्या राय, कादर खान, परेश रावल और जसपाल भट्टी जैसे सितारे एक साथ देखने को मिले थे। फ़िलहाल वो “नमस्ते लन्दन” फ़िल्म में भूमिका निभाते हुए नजर आये थे।

उन्होंने एक इंग्लिश फ़िल्म “डोंट स्टॉप ड्रीमिंग” में भी काम किया था। उस फ़िल्म को उनके भाई आदित्य राज कपूर (ऋषि कपूर के चाचा शम्मी कपूर का लड़का) ने निर्देशित किया था।

ऋषि कपूर ने उनके ख़ुद के जिंदगी के ऊपर की फ़िल्म ‘चिंटू जी’ में काम किया था। उस फ़िल्म में उन्होंने ख़ुद का किरदार निभाया था। उस फ़िल्म के सभी किरदार उनके पिता राज कपूर, उनकी माता, और उनकी बीवी के बारे में जानकारी दर्शाती है साथ में उनके कुछ यादगार फिल्मे जैसे की “चांदनी”, मेरा नाम जोकर की भी याद दिलाती है।

15 जनवरी 2017 को ऋषि कपूर का आत्मचरित्र ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर’ रिलीज़ किया गया। कपूर ने उस किताब को मीना अय्यर के साथ में मिलकर लिखा। हार्पर कॉलिंस ने उस किताब को प्रकशित किया है।