Header Ads

ये है दुनिया का सबसे बड़ा कैमरा, इसके सामने ट्रक भी लगते हैं चींटी बराबर


साउथ अमेरिकी देश चिली में दुनिया का सबसे बड़ा कैमरा बनकर तैयार हो रहा है। ये इतना भीमकाय है कि इसके सामने बड़े-बड़े ट्रक और क्रेन भी चींटी की तरह नजर आते हैं। ये कैमरा दुनिया की सबसे खास टेलिस्कोप Large Synoptic Survey Telescope को पावर देगा, जो अंतरिक्ष की गहराईयों की ऐसी तस्वीरें लेगी जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी हों।



- चिली में 2015 से इसपर काम चल रहा है और ऐसी उम्मीद है कि 2022 तक ये पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।



- सबसे हैरानी वाली बात इसका रिजोल्यूशन है। इस कैमरे में 3.2 गीगा पिक्सल (3200 मेगा पिक्सल) का लेंस होगा, जिसकी एक तस्वीर को देखने के लिए 1500 हाई डेफिनिशन की स्क्रीनें लगेंगी।

- Critical Decision 3 नामक ये कैमरा टेलिस्कोप अंतरिक्ष की कई और गैलेक्सी और नए ग्रहों की खोज में भी मदद करेगा।



- इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे जैक्स सेबैग ने ड्रोन कैमरे के जरिए इस विशालकाय कैमरे की तस्वीरें खीचीं और कुछ वीडियो बनाकर शेयर किए हैं।



- ये कैमरा टेलिस्कोप के साथ हर रात करीब ८००, से ज्यादा तस्वीरें खीचेगा, जो अंतरिक्ष में चल रही गतिविधियों की रियल टाइम जानकारी हमें देगा। माना जा रहा है कि इससे खीची गई तस्वीरें हमें कुछ ऐसी चीजें भी बताएंगी जो न तो अबतक के बाकी टेलिस्कोप बता पाए और न ही अंतरिक्ष में मौजूद सेटेलाइट्स।