Header Ads

इन्हें कहते हैं अंडर 19 टीम इंडिया का सचिन, अब इस वजह से हैं सुर्खियों में


 न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप में 18 साल के पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के कप्तान हैं। हाल ही में पृथ्वी को एक मैच के दौरान स्टारडम का एहसास हुआ। दरअसल, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच मैच में उनसे एक कपल ने अपने बच्चे को गोद में लेने के लिए कहा। कपल ने फिर पृथ्वी और अपने बच्चे की फोटो क्लिक की।



- पृथ्वी शॉ की फोटो शेयर करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ट्वीट किया, 'इंडिया के अंडर १९  स्टार पृथ्वी शॉ बच्चे को किस करते हुए। लगता है वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में बहुत जल्द पॉपुलैरिटी का स्वाद चख रहे हैं।'



- पृथ्वी शॉ के तुलना सचिन से की जा रही है। जिस तरह सचिन ने डोमेस्टिक क्रिकेट में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स बनाकर महज 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था, उसी तरह पृथ्वी भी घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स बना चुके हैं।

- पृथ्वी ने जनवरी, 2017 में ही डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना शुरू किया और सिर्फ 1 साल में ही वो अंडर-19 टीम के कप्तान हैं। पृथ्वी अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 सेन्चुरी लगा चुके हैं।

- सचिन ने 18 साल का होने से पहले 7 सेन्चुरी लगाई थीं, वहीं पृथ्वी ने 4 सेन्चुरी लगाईं। वो कुछ साल पहले हैरिस शील्ड मैच में 546 रन बनाकर सुर्खियों में आए थे।