Airtel ने 2 प्लान में बढ़ा दिए वैलिडिटी और डाटा, जाानें अब Jio में फायदा या इसमें
जियो के नए प्लान लॉन्च करने और पुराने प्लान की डाटा वैलिडिटी बढ़ाने के बाद इसके रियल कॉम्पिटीटर एयरटेल ने भी नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं। एयरटेल ने पुराने प्लान को नया करके लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने दो बड़े प्लान की वैलिडिटी और डाटा को बढ़ा दिया है।
एयरटेल ने 448 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी को 70 दिन से बढ़ाकर 82 दिन कर दिया है। इसमें डाटा भी 70GB की जगह 82GB दिया जाएगा। हर दिन 1GB डाटा मिलेगा। कॉलिंग फ्री रहेगी
509 रुपए के प्लान को अब 84 दिन की जगह 91 दिन का कर दिया है। इसमें 91GB डाटा मिलेगा। इसमें हर दिन 1GB डाटा और 100 मैसेज रोज मिलेंगे। इसमें रोमिंग भी फ्री है।

Post a Comment