Header Ads

जैक लगा जमीन से 5 फीट ऊपर उठा दिया पूरा मकान, दरार तक नहीं आई



जैक लगाकर कार का टायर बदलना तो आम बात है, लेकिन क्या आपको पता है कि छोटा सा यह जैक पूरा मकान जमीन से पांच फीट तक ऊपर उठाया जा सकता है। जी, हां भरोसा नहीं हो रहा न मगर यह सच है। अलवर के तिजारा फाटक के समीप रहने वाले रामप्रताप भाटी का मकान 200 जैक लगाकर हाउस रेजिंग की खास तकनीक से जमीन से 5 फीट ऊपर उठाया गया है।


- हरियाणा की एक कंपनी के 15 इंजीनियर और मजदूरों ने यह काम एक माह में पूरा किया। मकान को नींव से अलग कर उठाया गया है ताकि यह सड़क के तल से ऊंचा हो जाए और बारिश का पानी मकान के भीतर न आ सके।




- हाउस रेजिंग कर रहे कंपनी के रविंद्र सिंह ने बताया कि इस तकनीक में मकान की नींव में पहले गर्डर का पूरा चैनल डाला जाता है, फिर इनके नीचे जैक लगाकर एक साथ पूरा मकान उठाया जाता है।

- ठेकेदार को इतना भरोसा है कि मकान में कोई नुकसान नहीं होने देने की वह कानूनी गारंटी देता है।


- हाउस रेजिंग और बिल्डिंग लिफ्टिंग के नाम की यह तकनीक दुनियाभर में इस्तेमाल हो रही है।

- अमरीका के फिलाडेल्फिया में 1799 एक पुरानी बिल्डिंग को उठाकर दूसरी जगर पुनस्थापित किया गया।

- लंदन का विख्यात ‘मार्बल अार्क’ जो बर्किंघम पैलेस का प्रवेश द्वार भी था, उसे 1851 में पैलेस के विस्तार के लिए उठवाकर दूसरी जगह ले जाया गया।

- दुनियाभर में तब से अलग-अलग तरकीबों से यह कार्य किया जाता है।

- भारत में हाउस रेजिंग तकनीक 1991 में चर्चा में आई जब हरियाणा की एक कंपनी ने साधारण जैक और चैनल से मकानों को सफलतापूर्वक उठाया।