शादी से जुड़ी दुनिया के इन 10 देशों की अजीबोगरीब और मजेदार रीति-रिवाज
शादी एक ऐसा शब्द है जिसका महत्व हर कोई बता सकता है। माना कि शादी करके कई लोग अपने पत्नियों के चंगुल में फंस चुके है लेकिन फिर भी भारतीय परम्पराओं के अनुसार शादी दो शरीर का मिलन है जन्मों-जन्मों का बंधन है। वैसे आपने अपनी शादी या परिवार में किसी की शादी के दौरान होने वाली रस्मों को तो देखा ही होगा। जैसे फेरों के समय जुतें चुरानें की रस्म, शादी के बाद दुध में अंगुठी ढुढ़ना आदि। इसी तरह दुनिया में कई ऐसे देश है जहां भी कुछ अलग ही रस्में निभाई जाती है लेकिन कई जगहों पर ऐसी रस्में निभाई जाती है जिन्हें जानकर आपको भी लगेगा कि काश हमारें यहां भी ऐसी ही रस्म और रिवाज होनी चाहिए। आइए, आज हम आपको कुछ ऐसें देशो की रिति रिवाजों के बारें में बता रहें है जिन्हें जानकर आप भी इन रिवाजों के कायल हो जाएंगे
कभी आपने सुना है कि दुल्हा आएं सूट-बूट पहनकर और आते ही उसके दोस्त उसके कपड़े फाड़नें लगे। नही ना, लेकिन ब्राजील की शादियों में कुछ ऐसा ही होता है लेकिन इसका मतलब ये नही है कि वे उनके पूरें कपडों को ही फाड़ डालते है। दरअसल, ब्राजील में शादी के दौरान कई अजीबोगरीब खेल और रस्में निभाई जाती है। ऐसी ही एक रस्म के दौरान दुल्हें के दोस्त उसकी टाई को उतारकर उसके छोटे-छोटे टुकड़ें कर देते है और फिर उन टुकड़ों को बेचा जाता है इससे जो रकम इकट्ठा होती है उसे कपल के हनीमून में लगाया जाता है।
आपने अपने यहां शादियों में देखा होगा कि नए जोड़ें के उपर चावल फेंके जाते है और इसी तरह स्पेन में भी शादियों में नए जोड़े पर चावल फेंकने का रिवाज़ होता है। लेकिन आजकल वहां पर शादी में गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल होने लगा है। उनके अनुसार गुलाब नए जोड़े के जीवन में खुशियां लाता है।
वैसे शादियों में गाना बजाना तो होता ही है लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि दुल्हें को भी शराब पीना पडें! नही ना! लेकिन मेक्सिको में ऐसा होता है। वहा शादियों में एक गाने का खेल खेला जाता है जिसमें दो लोग हवा में हाथ पकड़ते हैं और इनके नीचे से दुल्हा और दुल्हन को निकलना होता है इन दोनो में से जो उन हाथों के अंदर आ जाता है उन्हें टकीला शाॅट लेना पडता है और जो सबसे कम बार पकड़ में आता है वही विजेता होता है और आगे भविष्य में उसी की हुकूमत चलती है।
जितना विचित्र कोरिया है उतनी ही विचित्र कोरिया की परम्पराएं और रिति रिवाज है। कोरिया में बिना माता-पिता की इजाजत के शादी करना अपराध की श्रेणी में आता है और अगर किसी ने ऐसा किया तो उसे उस परिवार और उसके सभी अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है। वहां आज भी नएं जोड़ें को अपने माता-पिता के सामने झुकना पड़ता है और वे गोलियां और बेर एक्सचेंज करतें है, ये सौभाग्य और बच्चों के प्रतीक होते है।
भई ये तो आपने भी देखा होगा कि शादी में दुल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद के तौर पर पैसा दिया जाता है और लेकिन ये जरूरी नही है कि जो जितना खास हो वो ज्यादा पैसे दे। लेकिन जापान में कुछ ऐसा ही होता है। जापानी शादियों में सभी मेहमान नए जोड़े के लिए तोहफे के रूप में कैश ले कर आते हैं, रकम इस पर निर्भर करती है कि आप जोड़े के कितने करीबी हैं। और जो जितना करीबी रिश्तेदार होगा वो उतनी ही ज्यादा रकम लाकर देगा।
भई शादी हो तो फ्रांस जैसी। जी हां यहां कि शादियों में रौनक से ज्यादा दुल्हा और दुल्हन को सताने में मजा आता है। दरअसल, शादी में करीब 5 घंटों तक डिनर चलता है और हर मेहमान के साथ उन्हें थोडा-थोडा खाना लेना ही पडता है। फिर उन्हें जबरदस्ती पिलाई जाती है। और जब वे अपना होश खोकर सो जाते है तो फिर उनकी सामने कार का हॉर्न बजाया जाता है वो भी पूरें ज़ोर-ज़ोर से। इसके बाद उनकी शराब उतारने के लिए प्याज का सूप पिलाया जाता है।
अगर हम आपसे कहें कि आपको 10 दिन पुराना भोजन करना है तो क्या आप खा सकते है ? नही ना ! लेकिन अमेरिका में कुछ ऐसा ही होता है। वहां पर शादी के दिन कटने वाले केक के उपर के हिस्से को जमा किया जाता है और उन्हें स्टोर करके सेफ रखा जाता है फिर उसके बाद एक साल बाद जोड़ें की पहली सालगिरह को उन्हें खिलाया जाता है।
यहां शादी का समारोह सात दिन तक चलता है, इसमें दुल्हन के हाथों और पैरों पर मेहंदी और गुलाब जल लगाया जाता है। एक रिवाज़ में दुल्हन को स्टीम बाथ भी दी जाती है, रस्में शुरू होने से पहले दूल्हा-दुल्हन को एक कप में से दूध भी पीना होता है। और उसके बाद शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को पीते-पीते डांस करना होता है और गिरने पर उन्हें जुर्माना भी भरना होता है। असल में ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि दूल्हा-दुल्हन में प्यार और गहरा हो।
भई हमारें यहा पर शादी का सारा काम पंडित के मुहर्त के हिसाब से किया जाता है। वैसे वार कोई मायने नही रखता है। लेकिन इटली में कुछ और ही होता है वहां मंगलवार या शुक्रवार को न तो शादी होती है और ना ही किसी भी प्रकार की यात्रा की जाती है। वहां मेहमानों को स्वागत के तौर पर 5 बादाम खिलाने की रिवाज है।
भई हमारें यहां तो शादी के दौरान जूतें चुरानें की रस्म अदा की जाती है। लेकिन ग्रीक में कुछ और ही होता है। दरअसल, ग्रीक में दुल्हन अपने जूते के नीचे अपनी कुंवारी सहेलियों का नाम लिखती है, और फिर पूरें दिन उन जूतों को पहनकर रखती है। ऐसा माना जाता है कि जिनके नाम मिट जाते हैंए वो जल्दी दुल्हन बनती हैं, और जिसका नही मिटा वो !!


Post a Comment