5 साल पहले लव मैरिज, Govt जॉब लगते ही पति ने दिखाए तेवर
यहां एक २५, साल युवती गोद में बेटी को लेकर बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। रोते हुए युवती ने अफसर से मदद मांगी। उसने कहा, ''५, साल पहले घरवालों के खिलाफ जाकर प्रेमी से कोर्ट मैरिज की। इसी दौरान एक बेटी भी हुई। शादी के 3, साल बाद ही पति की पुलिस में जॉब लग गई। अब वो मुझे दूसरी शादी की धमकी दे रहा है।''
- मामला जिले के एसपी ऑफिस का है। यहां बुधवार को मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक महिला गोद में 3, साल की बेटी आरोही को लेकर पहुंची।
- महिला ने एसपी से रोते हुए मदद मांगीं। उसने बताया, ''साल २०१३, में घरवालों के खिलाफ जाकर प्रेमी जरनैल सिंह ने कोर्ट मैरिज की। फिर उसे एक बेटी आरोही हुई।''
- ''परिवार से दूर हम दोनों अलग रहने लगे। उसके लिए एक बार भी परिवार से मुलाकात नहीं की। इसी बीच २०१६, में पति की पुलिस में जॉब लग गई।''
- ''शाहजहांपुर की पुलिस लाइन में पति की कांस्टेबल पद पर तैनाती हुई। फिर उनसे मेरा फोन भी उठाना बंद कर दिया।''
- ''इसी बीच कॉल करके मुझे छोड़ने की और दूसरी शादी की धमकी देने लगा। जब मैंने कहा कि तुम्हारी बेटी भी है, लेकिन उसने पहचानने से इंकार कर दिया।''
- ''अब मैं घर भी नहीं लौट सकती हूं। तीन साल की बेटी को लेकर कहां जाऊं कुछ समझ नहीं आ रहा है। पति के साथ रहना चाहती हूं।''
क्या कहना है पुलिस का ?
- एसपी ग्रामिण सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है, ''एक २५, साल की लड़की आई थी। महिला का कहना था कि उसका पति उसे छोड़ना चाहता है और बेटी को भी नहीं अपना रहा है। हमने दोनों पक्षों को बुलाया और समझया दिया गया है। उन्होंने २६, जनवरी तक का वक्त मांगा है। अगर समझौता नहीं होता है तो पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।''

Post a Comment