Header Ads

यहां पेड़ से निकल रहा है सफेद पानी, लोगों ने माना दूर हो रहे रोग



यूपी के फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक नीम के पेड़ से लगातार कई दिनों से सफेद पानी टपकने को लोगों ने आस्था का विषय बना लिया है। ग्रामीण इसे देवी की कृपा मान रहे हैं और उस पानी से लोगों के इलाज होने का दावा भी कर रहे हैं। इस पेड़ के नीचे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। वहां पूजा-भजन किए जा रहे हैं।


- दुनियां 21वीं सदी में आ गई है, लेकिन आज भी अंधविश्वास पैदा करने वालों की कमी नहीं है। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार को फीरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आने वाले राजोरा गांव का है। यहां एक नीम के पेड़ के आगे कुछ महिलाएं भजन गा रहीं हैं।

- इनका मानना है कि नीम के पेड़ से अपने आप सफेद पानी निकल रहा है, ये कुदरत का करिश्मा है। इतना ही नहीं उनका दावा है कि इससे लोगों के रोग दूर हो रहे हैं।

- गांव में इस समय मेला लगा हुआ है। गांव की महिलाएं-पुरुष पूरी श्रद्धा से यहां पूजा-अर्चना करने में जुटे हुए हैं।



- इस बारे में डॉक्टर विशेष यादव का कहना है, नीम के अंदर एंटीबाइटिक प्रचुर मात्रा में होता है। इस कारण उसका दूध पीने से छोटी-मोटी बीमारी जैसे शारीरिक दर्द या बुखार आदि बीमारियों में राहत मिल सकती है। इसे अंधविश्वास में भगवान मान रहे हैं।




- वनस्पति विज्ञान के पूर्व शिक्षक दिनेशकांत दोषी के मुताबिक, तने से तरल पदार्थ के निकलने की क्रिया रासायनिक क्रिया होती है। किसी भी पेड़ में दो टिस्सू होते हैं। जिसमें जायलम का काम पेड़ को जड़ से पत्तियों तक पानी पहुंचाने का काम है और फ्लोइम का काम पत्तियों से जड़ तक भोजन पहुंचाने का है। पेड़ के कटने और फटने पर जायलम की वजह से इस तरह का तरल पदार्थ निकलने लगता है। इसमें चमत्कार जैसी कोई बात नहीं है।