Header Ads

जब 'टॉयलेट' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पर भड़के अक्षय, ये थी वजह...


अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' रिलीज हो गई है। श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कहीं न कहीं पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सपोर्ट करती है। हाल ही में श्री नारायण ने नेक्सा न्यूज़  से खास बातचीत की और फिल्म के जुड़े एक्सपीरियंस शेयर किए। जब डायरेक्टर पर चिल्ला पड़े अक्षय.

- शूटिंग के दौरान हुए वाकए ने अक्षय को काफी गुस्सा कर दिया था।

- सिंह बताते हैं, "दरअसल जब हम दिल्ली से मथुरा शूटिंग लोकेशन पर जा रहे थे। उस दौरान अक्षय ने कोई दूसरा रास्ता ले लिया था और वो लोकेशन पर 6 घंटे बाद पहुंचे थे।"

- "वहीं बाकी टीम मेंबर्स और हम लोग ढाई घंटे में ही लोकेशन पर पहुंच गए थे।"

- "ऐसे में अक्षय ने मुझे इस बात के लिए काफी गुस्सा किया था कि उन्हें सही रास्ता के लिए गाइड क्यों नहीं किया गया।"

इस वजह से जीभ काटने पर रखा गया 1 करोड़ का इनाम

- सिंह बताते हैं, "जब हम मथुरा में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब वहां लोग प्रोटेस्ट के लिए आ गए थे। उन्हें लगा था ये फिल्म उनके कल्चर के खिलाफ है।"

- "यही वजह थी उन्होंने इनाम भी रखा कि जो कोई भी मेरी जीभ काटकर लाएगा उसे 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।"

- "कुछ दिन बाद जब शूटिंग शुरु हुई तो धीरे-धीरे उन्हें फिल्म का कॉन्सेप्ट समझ आ गया था।"