Header Ads

जब 23 फीट लंबे अजगह से भिड़ा पुलिस अधिकारी,



ऑस्ट्रेलिया में एक अजगर और पुलिस अधिकारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पुलिस अधिकारी एक बड़े से अजगर का सामना करते दिख रहे हैं। उत्तरी क्वींसलैंड में अपने साथी के साथ रात में गश्त लगा रहे एक पुलिस अधिकारी को सड़क पर अचानक ही एक बड़ा-सा अजगर नजर आया।

अधिकारियों ने जैसे ही उस अजगर को देखा तो उन्होंने उसकी तस्वीरें खींच लीं।

बीबीसी के साथ बातचीत में पुलिस अधिकारी ने बताया, ''मेरे हिसाब से वह अजगर लगभग पांच मीटर लंबा होगा, वह इतना खतरनाक था कि उसे टेप से नापने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।'' सोमवार को क्वींसलैंड पुलिस ने अजगर की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की।



इस तस्वीर को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और उसमें 10 हजार से अधिक कॉमेंट आए हैं। अपनी पोस्ट में पुलिस ने लिखा है, ''हम कोई छोटा-मोटा काम नहीं करते, हमें पता नहीं होता कि किसी दिन शिफ्ट के दौरान हमारे रास्ते में कौन-सी मुश्किल खड़ी हो।''