Header Ads

मिनिस्टर से था इस लड़की का अफेयर, PM तक की चली गई थी कुर्सी




ब्रिटेन में 60 के दशक में सेक्स स्कैंडल से सुर्खियों में आईं क्रिटीन कीलर का 75 साल की उम्र निधन हो गया है। 1961 में 19 साल की उम्र में उनका इंग्लैंड के गर्वंमेंट मिनिस्टर जॉन प्रोफ्यूमा से अफेयर हो गया था। ये बात जब दो साल बाद दुनिया के सामने आई थी, तो देश के पीएम हारोल्ड मैकमिलन की कुर्सी तक हिल गई थी। मिनिस्टर समेत पीएम को कुर्सी तक छोड़नी पड़ी थी।



1961 में 19 साल की कीलर लंदन में एक कैबरे डांसर थीं, जब उनकी मुलाकात इंग्लैंड के मिनिस्टर जॉन प्रोफ्यूमा से हुई।


- जॉन उस वक्त सेक्रेटरी ऑफ वॉर थे, तकरीबन 40 के आस-पास की उम्र वाले जॉन प्राइम मिनिस्टर हारोल्ड मैकमिलन सरकार के राइजिंग स्टार थे।


- कीलर और प्रोफ्यूमा का जब अफेयर शुरू हुआ, तब वो सोवियत मिलिट्री लीडर येवगेनी इवानोव के साथ भी अटैच थीं।


- कीलर से जुड़ी एक घटना की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में उनकी जॉन से अफेयर की बात दुनिया के सामने आई।



- शुरुआत में प्रोफ्यूमा ने अफेयर की अफवाहों को दबाने की कोशिश की। उन्होंने 1963 में पार्लियामेंट मेंबर्स से कहा कि कीलर से उनके अफेयर में कोई अनैतिकता नहीं है।


- इसी बीच कीलर के सोवियत मिलिट्री के लीडर के साथ भी रिलेशनशिप की बातें सामने आ गईं और सिक्युरिटी और जासूसी को लेकर सवाल खड़े हो गए।


- प्रोफ्यूमा ने दबाव में आकर पहले वाइफ से अफेयर का खुलासा किया और फिर कैबिनेट का सामने सच बताया। इसी साल उन्हें इस्तीफा तक देना पड़ा।


- इस स्कैंडल की आंधी में देश के पीएम भी खुद को नहीं बचा पाए। वॉर सेक्रेटरी के इस्तीफे के एक महीने बाद मैकमिलन को भी कुर्सी छोड़नी पड़ी।


- उस दौर के न्यूजपेपर इस स्कैंडल से भरे पड़े थे। कीलर की फोटोग्राफर लेविस मोरले द्वारा ली गई नेकेड फोटो इस स्कैंडल का चेहरा बन गई थी।


- कीलर को इस स्कैंडल के बाद 6 महीने कैद की भी काटनी पड़ी। उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर बाद में कई किताबें भी पब्लिश कीं।


- गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, कीलर ने दो शादियां की थीं, लेकिन दोनों में डिवोर्स हो गया। उनके दो बच्चे हैं।