Header Ads

शशि कपूर का बीमारी से हुआ निधन, नेशनल अवॉर्ड लेने से किया था इनकार


आज (4 दिसंबर) को शशि कपूर का बिमारी के चलते निधन हो गया। बता दें उनका जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। वो 79 साल के थे और करीब पिछले तीन हफ्ते से बीमार थे। शशि कपूर ने हिंदी सिनेमा में करीब 160 फिल्मों में काम किया था। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी।

1961 में शशि कपूर को उनकी फिल्म ‘धर्म पुत्र’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था लेकिन शशि कपूर ने इस अवॉर्ड के लिए इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस नेशनल अवॉर्ड डिजर्व नहीं करती।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर ने अपनी पहली फिल्मफेयर ट्रॉफी लौटा दी थी। जिसका कारण उन्होंने बताया था कि उन्हें ऐसी ट्रॉफी का आइडिया पसंद नहीं जिसपर एक बिना कपड़े की महिला हो। जिसके बाद इसके आयकन को बदला गया था और 1958 में लता को फिल्मफेयर से सम्मानित किया गया था।

रीना रॉय

रीना रॉय को उनकी फिल्म ‘अपनापन’ के लिए 1977 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के फिल्मफेयर से सम्मानित किया जाना था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस वजह से मना कर दिया कि फिल्म में उनका किरदार लीड रोल था, सपोर्टिंग नहीं।

वैजयंती माला

बिमल रॉय की 1955 में आई देवदास में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी और उनको फिल्मफेयर की बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस से सम्मानित किया जाना था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था क्योंकि वो खुद को लीड किरदार बता रहीं थीं।

सुचित्रा सेन

बिमल रॉय की 1955 में आई ‘देवदास’ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया था। ये पुरस्कार आयोजन राष्ट्रपति भवन में होना था लेकिन फिल्म के मेकर्स इसे पब्लिक इवेंट बनाना चाहते थे जिस वजह से इस पुरस्कार के लिए उन्होंने मना कर दिया।

कंगना रनोट

कंगना रनोट को मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में तनु वेड्स मनु के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। लेकिन एक्ट्रेस ने किसी वजह से इस अवॉर्ड के लिए मना कर दिया था।

कुमार सानू

कुमार सानू ने बैक टू बैक 5 बेस्ट प्लेबैक सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे लेकिन उसके बाद उन्होंने अवॉर्ड के लिए मना कर दिया था। इसका कारण सानू ने बताया था कि वो चाहते हैं कि जो बाकी डिजर्विंग कंटेस्टेंट हों उन्हे भी मौका मिले।

पृथ्वीराज कपूर

पृथ्वीराज कपूर को उनकी फिल्म मुग़ल-ए-आज़म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाना था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनका मानना था कि वो बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर नहीं बल्कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड डिजर्व करते हैं।

सलीम खान

2015 में बॉलीवुड के आइकॉनिक राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान ने पद्म श्री अवॉर्ड के लिए मना कर दिया था। उनका मानना था कि वो पद्म श्री नहीं पद्म भूषण डिजर्व करते हैं।

सोनू निगम

फिल्म बॉर्डर के गाने ‘संदेशे आते हैं’ गाने को सोनू निगम ने रुप सिंह राठोड़ के साथ गाया था। जिसके लिए उन्हें बेस्ट सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। लेकिन सोनू निगम ने इसलिए उस अवॉर्ड को मना कर दिया क्योंकि उन्हें सही नहीं लगा कि सिर्फ उन्हें अकेले ही सम्मानित किया जा रहा है।