Header Ads

पाकिस्तान में है अनुष्का शर्मा की हमशक्ल, इन सेलेब्स के भी हैं Look ालिके


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' को रिलीज 9 साल (12 दिसंबर, 2008) पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म से अनुष्का ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो शाहरुख खान थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। बता दें कि अनुष्का सहित बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके हमशक्ल पाकिस्तान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में देखने को मिलते हैं। आज आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और सनम बलोच।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम बलोच भी काफी हद तक अनुष्का जैसी दिखती हैं। सनम ने 'दोराह' (2008), 'नूर पुर की रानी' (2008), 'दास्तान' (2010), 'दाम' (2010), 'जिदंगी धूप तुम घना साया' (2010), 'कुछ प्यार का पागलपन' (2011), 'एक थी पारो' (2011), 'रौशन सितारा' (2012) सहित टीवी सीरियलों में काम किया है। वहीं, अनुष्का ने 'रब ने बना दी जोड़ी' (2008), 'बैंड बाजा बारात' (2010), 'जब तक है जान' (2012), 'पीके' (2014), 'सुल्तान' (2016) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

जॉन अब्राहम और अदील हुसैन।


जॉन अब्राहम और पाकिस्तानी एक्टर अदील हुसैन के लुक में काफी समानता है। अदील ने 'बिन रोए' (2015), 'हो मन जहां' (2016), 'दोबारा फिर से' (2016) फिल्मों में काम किया है। वहीं, उन्होंने टीवी सीरियल 'दुनिया गोल है' (2007), 'दाम' (2010), 'मोरा पिया' (2013), 'जिया ना जाए' (2013), 'मोहब्बत शुभ का सितारा है' (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है। जॉन अब्राहम ने 'जिस्म' (2003), 'एतबार' (2004), 'पाप' (2003), 'धूम' (2004), 'एलान' (2005), 'काल' (2005) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

कृति सैनन और अरिज फातिमा।


कृति और अरिज की शक्ल भी काफी मिलती-जुलती है। अरिज ने कई पाकिस्तानी टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्होंने 'हजारों साल' (2012), 'माही आएगा' (2012), 'हमनशीन' (2012), 'वो' (2013), 'मेरी बेटी' (2013), 'तुम मेरे पास हो' (2015), 'इंतेकाम' (2015) सहित अन्य सीरियलों में काम किया है। वहीं, कृति ने 'हीरोपंती' (2014), 'दिलवाले' (2015), 'राब्ता' (2017) फिल्मों में काम किया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जावेरिया अब्बासी।


पाकिस्तानी टीवी और फिल्म एक्ट्रेस जावेरिया अब्बासी की शक्ल काफी हद तक सोनाक्षी सिन्हा से मिलती हैं। बता दें कि उन्होंने 'दिल', 'दीया' और 'दहलीज' जैसे टीवी सीरियलों में काम किया है। 2011 में आई पाकिस्तानी फिल्म 'सल्तनत' में भी वे नजर आई थीं। वहीं, सोनाक्षी ने 'दबंग' (2010), 'राउडी राठौर' (2012), 'जोकर' (2012), 'बुलेट राजा' (2013), 'आर राजकुमार' (2013), 'एक्शन जैक्सन' (2014), 'तेवर' (2015) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

कंगना रनोट और सर्वात गिलानी।


कंगना रनोट और पाकिस्तानी मॉडल, फिल्म और टीवी एक्ट्रेस सर्वात गिलानी की शक्ल भी मिलती-जुलती हैं। बता दें कि सर्वात ने कई पाकिस्तानी टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'शादी और तुम से' (2010), 'दिल मेरा धड़कन तेरी' (2013), 'बातचीत' (2014), 'जवानी फिर नहीं आएगी' (2015) में काम किया है। वहीं, उन्होंने 'अजहर की आएगी बारात' (2009), 'आहिस्ता- आहिस्ता', 'होटल', 'इश्क गुमशुदा', 'कैसी है दूरियां', 'कुछ दिल ने कहा' सहित कई टीवी सीरियलों में काम किया है। इसी तरह कंगना ने 'गैंगस्टर' (2006), 'वो लम्हे' (2006), 'फैशन' (2008), 'वादा रहा' (2009), 'काइट्स' (2010), 'रेडी' (2011), 'तेज' (2012), 'कृष-3' (2013) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

असिन और सोनिया हुसैन।


असिन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोनिया भी काफी कुछ एक जैसे दिखते हैं। सोनिया ने पाकिस्तान के कई टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्होंने 'ससुराल के रंग अनोखे' (2012), 'मेरी बहन मेरी देवरानी' (2012), 'तीसरी मंजिल' (2013), 'मैं हारी पिया' (2013), 'ऐसे जले जिया' (2014) सहित अन्य सीरियलों में काम किया है। वहीं, असिन ने 'गजनी' (2008), 'लंदन ड्रीम्स' (2009), 'रेडी' (2011), 'हाउसफुल 2' (2012), 'बोल बच्चन' (2012), 'खिलाड़ी 786' (2012) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

चित्रांगदा सिंह और शायरा शहरोज।


चित्रांगदा से मिलता-जुलता है शायरा शहरोज का फेस। शायरा पाकिस्तानी फिल्म और टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्होंने टीवी सीरियल 'मेरा नसीब' (2011), 'मोहब्बत रूठ जाए तो' (2011), 'तन्हाइया नए सिलसिले' (2012), 'कोके कहानी' (2012) सहित अन्य में काम किया है। वहीं, उन्होंने फिल्म 'हो मन जहां' (2016) में काम किया है। चित्रांगदा ने 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' (2003), 'ये साली जिंदगी' (2011), 'देसी ब्वॉय' (2011), 'इंकार' (2013) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

नरगिस फखरी और मेहविश हयात।


पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सिंगर और मॉडल मेहविश हयात का चेहरा भी एक्ट्रेस नरगिस फखरी से मिलता-जुलता है। मेहविश ने पाकिस्तान की कई फिल्मों के साथ ही टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्होंने 'इंशाअल्लाह' (2009), 'ना मालूम अर्फाद' (2014), 'जवानी फिर नहीं आएगी' (2015), 'एक्टर इन लॉ' (2016) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। उन्होंने टीवी सीरियल 'मन जाली' (2010), 'कभी-कभी' ( 2013), 'इश्क वाला लव' (2013), 'कमी रह गई' (2013), 'दिल लगी' (2016) में काम किया है। वहीं, नरगिस फखरी ने 'रॉक स्टार' (2011), 'मद्रास कैफे' (2013), 'मैं तेरा हीरो' (2014), 'अजहर' (2016), 'हाउसफुल-3' (2016) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।