Header Ads

गहरे कुएं में रातभर तड़प रहा था गाय का बछड़ा, UP पुलिस के कांस्टेबल ने कुएं में उतरकर बचाई जान

 
 उत्तर प्रदेश पुलिस का वैसे तो अक्सर विवादों से नाता रहता है, लेकिन इस बार यूपी पुलिस ने जो काम किया है उसकी हर जगह तारीफ हो रही है।

यूपी पुलिस के एक सिपाही ने गहरे कुएं में गिरे गाय के बछड़े की जिंदगी बचा ली। खुद गहरे कुएं में उतरकर इस सिपाही ने इस बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला।

वैज्ञानिकों ने साबित किया रामसेतु का अस्तित्व, कहा-सिर्फ राम का नाम लिखने से ही तैर गए थे पत्थर




घटना रायबरेली के साहबगंज इलाके की है। पुलिस को 100 नंबर पर लहरेपुर गांव के प्रधान से सूचना मिली कि गांव में स्थित कुएं में गाय का एक बछड़ा रात से फंसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रस्सी का इंतजाम किया और किसी व्यक्ति के कुएं में ना उतरने पर खुद ही कुएं में उतरकर बछड़े को बाहर निकाला।

भारत-रूस के बीच होने जा रही सबसे बड़ी सैन्य डील, जल्द आएगा मिसाइलों का काल ४०० डिफेंस सिस्टम




इस बारे में बात करने पर कॉन्स्टेबल राम निवास ने बताया, 'हम अपनी पीआरवी में थे, जब सुबह 6:30 बजे हमें कॉल आई कि एक कुएं में बछड़ा रात से पड़ा तड़प रहा है। हम मौके पर गए, मगर कोई गांव वाला कुएं में उतरने को तैयार नहीं था। तब मैं रस्सी के सहारे नीचे गया और उसे निकालकर लाया।'

टीवी चैनलों पर सरकार सख्त, कहा-बंद करो दिनभर कॉन्डम के एड दिखाना... बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर


और आखिरकार सुरक्षित इस बछड़े को कुएं से बाहर निकाल लिया गया

कांस्टेबल राम निवास की बहादुरी से यूपी पुलिस की सराहना हो रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यूपी पुलिस के कांस्टेबल राम निवास ने एक बेजुबान को बचाकर उसे नई जिंदगी दी है और पूरे समाज के सामने मिसाल पेश की है।