विराट-अनुष्का की शादी पर कॉन्डम कंपनी Durex ने दिया ऐसा तोहफा कि पूरे देश में मच गया बवाल
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं।
तमाम चर्चाओं के बीच साल की इस सबसे बड़ी शादी के बाद बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। इस बीच एक ऐसी बधाई आई है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है।
दरअसल, विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद जहां एक तरफ लोगों ने विराट को भाई और अनुष्का को भाभी मानते हुए शादी की बधाईयां देनी शुरू की, वहीं दूसरी तरफ कॉन्डम कंपनी ड्यूरेक्स ने भी इस जश्न को भुनाते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनोखे अंदाज में बधाई दे डाली।
ड्यूरेक्स इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें लिखा गया-बधाई हो अनुष्का और विराट, कुछ भी न आए आपके बीच सिर्फ ड्यूरेक्स के सिवाय... नीचे ड्यूरेक्स की टैगलाइन 'लव सेक्स डयूरेक्स' भी लिखा था। बस ड्यूरेक्स का यह बधाई संदेश देखते ही देखते वायरल हो गया।
लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियांए देनी शुरू कर दी। कोई इसे मार्केटिंग का फंडा बताने लगा, तो कोई इसे अब तक का सबसे बेकार बधाई संदेश बताने लगा।


Post a Comment