Header Ads

यहां दबे हैं ‘हिमयुग’ के हाथियों के दांत, ढूंढ-ढूंढकर लोग कमा रहे लाखों रुपए



सुनने में यह बात अजीब जरूर लगती है, लेकिन सच है। रूस के साइबेरिया में पिछले काफी समय से स्मगलर हजारों साल पुराने जानवरों के कंकाल खोज-खोजकर बेच रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मैमथ (विशाल हाथी) के दांत खोजे जा रहे हैं, जिनकी मार्केट में कीमत ३०, से 35 हजार डालर (करीब साढ़े 22 लाख रुपए) है। फोटोग्राफर एमॉस चैपल को यह बात साइबेरिया के उन स्थानीय लोगों ने बताई, जो मैमथ के दांत और अन्य जानवरों के कंकाल खोजने का काम करते हैं। चैपल ने कुछ ऐसी ही फोटोज अपने कैमरे में कैद की हैं।


 चैपल बताते हैं कि आइस एज (हिमयुग) के दौरान विशाल आकार के जानवर हुआ करते थे।


- वहीं, रूस के साइबेरिया में भारी तादात में मैमथ थे, जिनके दांत और कंकाल अब भी बर्फ में दबे हुए हैं।


- साइबेरिया अब भी दुनिया का सबसे बर्फीला इलाका है, जिसके चलते जानवरों के कंकाल खराब नहीं हुए।


- एक व्यक्ति के बताए मुताबिक, वे कई-कई दिनों तक साइबेरिया के उन जगहों की खाक छानते हैं, जहां मैमथ और दूसरे जानवर रहा करते थे।


- यहां से अब तक विशाल हाथियों के सैकड़ों दांत निकाले जा चुके हैं। जिनकी मार्केट में काफी डिमांड है।



साइबेरिया बहुत ठंडी जगह है। इसके बावजूद अब भी यहां कई जगहों पर हजारों लोग रहते हैं और वे हाड़ कंपा देने वाली ठंड सहने के आदी हो चुके हैं।


- इसके चलते स्मगलर्स आमतौर पर विशाल मैमथ के दांतों और अन्य जानवरों की हड्डियों की खोज करने के लिए इन्हीं लोगों की मदद लेते हैं।


- इसके बदले में इन्हें भी अच्छी खासी रकम दी जाती है। स्थानीय लोगों की मजबूरी यह है कि उनके पास पशुपालन और शिकार के अलावा कोई काम धंधा नहीं। इसके चलते वे यह काम करने के लिए राजी हो जाते हैं।