Header Ads

बिग बॉस 11 रातभर एक ही बेड पर सोए रहे ये दो कंटेस्टेंट, सुबह हुआ बवाल


'बिग बॉस 11' में हर दिन नया विवाद देखने को मिल रहा है। बुधवार रात के एपिसोड की बात करें तो प्रियंक शर्मा और बेनाफशा सूनावाला का एक ही बेड पर सोते पाया जाना चर्चा का विषय रहा। विकास को जब इस बारे में बता चला तो वे प्रियंक के पास पहुंचे और पूछा कि क्या वाकई ऐसा था? जवाब में प्रियंक ने कहा कि वे एक ही बेड पर सोए जरूर थे, लेकिन उनकी रजाई अलग-अलग थी। उनके बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ, जो गलत हो।

- जब प्रियंक ने बेनाफशा के साथ एक ही बेड पर सोने की बात स्वीकार ली तो विकास ने कहा कि अगर उन्हें उस वक्त यह बात पता चलती तो वे उन्हें (प्रियंक को) थप्पड़ मारकर बेनाफशा से अलग कर देते।

- बाद में हिना खान ने प्रियंक और बेनाफशा से इस बारे में बात की। उन्होंने समझाया कि दोनों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। हिना ने प्रियंक को कहा कि वे बेनाफशा को अपने बेड पर जाने के लिए कह सकते थे। प्रियंक ने भी हिना की हां में हां मिलाई। लेकिन सफाई देते हुए यह भी कहा कि बेनाफशा टेंशन में थीं और ऐसे में उन्हें अपने सबसे अच्छे दोस्त (खुद प्रियंक) के सहारे की जरूरत थी।

- बुधवार को बिग बॉस ने घरवालों को सप्ताह का लग्जरी बजट टास्क दिया। इस दौरान उन्होंने तीन कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा, लव त्यागी और विकास गुप्ता को डायनासोर का कॉस्टयूम पहनने को दिया। शर्त यह थी कि तीनों को घर की उन जगहों पर पहुंचना है, जहां बाकी कंटेस्टेंट्स की फोटो लगाई गई हैं। जगह पर पहुंचने के बाद उन्हें वहां लगी फोटो को नष्ट (एक बार में एक) करना है। जिन कंटेस्टेंट्स की फोटो इस टास्क में सुरक्षित रह जाएगी, वे घर के कप्तान बनने के दावेदार होंगे।
- तीनों डायनासोर आपस में बात करते हैं तो सामने आता है कि पुनीश बंदगी, लव हिना और विकास अर्शी की फोटो को सुरक्षित करना चाहते हैं। लेकिन जब लव के हाथ अर्शी और शिल्पा की फोटो आती है तो वे उन्हें फाड़ देते हैं। इसके बाद विकास की बारी आती है। लव उन्हें सलाह देते हैं कि वे सपना चौधरी की फोटो फाड़ दें। लेकिन विकास ऐसा न कर हिना की फोटो नष्ट कर देते हैं। जब सपना को लव की इच्छा के बारे में पता चलता है तो वे गुस्सा हो जाती हैं और खुद ही जाकर अपनी फोटो फाड़ देती हैं।
- बाद में हितेन सपना को समझाते नजर आते हैं कि चूंकि यह टास्क लग्जरी बजट के लिए है, इसलिए उन्हें ऐसे रिएक्ट नहीं करना चाहिए।
- बाद में विकास ने टास्क को अपने पक्ष में करने के लिए चाल चली। उन्होंने लव और पुनीश को कहा कि आगे वे भी उसे ही बचाएंगे, जिसे वे दोनों बचाना चाहते हैं। हालांकि, लव की नाराजगी विकास को लेकर यह है कि वे हिना की फोटो को सुरक्षित करना चाहते थे, लेकिन विकास ने ऐसा होने नहीं दिया। गुरुवार के एपिसोड में टास्क का रिजल्ट सामने आएगा।