ब्वॉयफ्रेंड के साथ भारती ने करवाया फोटोशूट, फनी लुक में आए नजर
कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में मंगेतर हर्ष के साथ फनी फोटोशूट करवाया है। इन फोटोज में कभी भारती, हर्ष को किस करती दिख रही हैं तो कभी उन्हें बोतल से दूध पिलाती नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं एक फोटो में वे हर्ष को बियर पिलाती भी नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करेंगे।भारती ने कम किया 10 किलो वजन...
भारती सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम किया है। उन्होंने बताया, 'वेट लॉस करने के लिए मैंने खूब ग्रीन टी पी'।
वहीं, हर्ष का कहना है कि उन्हें भारती से प्यार है और उनका साइज मायने नहीं रखता है। बता दें कि दोनों के फोटोज फोटोग्राफर लव इस्रानी ने क्लिक किए हैं।
इन फोटोज में भारती और हर्ष फनी और रोमाटिंक मूड में नजर आ रहे हैं।
दिसंबर में करेंगे शादी
भारती ने बताया कि उनकी शादी इसी साल दिसंबर में होगी। ये एक लेविश वेडिंग होगी, जिसमें सभी फंक्शन्स जैसे मेहंदी, हल्दी, संगीत का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शादी की तीन डेट 3, 6 दिसंबर और 30 नवंबर फाइनल हुईं हैं।
इन्हीं में किसी डेट में दोनों की शादी होगी। भारती ने बताया कि वे शादी में रेड या फिर पिंक कलर का लहंगा पहनने का प्लान कर रही है। और ये लहंगा हर्ष उनके लिए खरीदेगा।


Post a Comment