Header Ads

यहां पत्थर तोड़ने वाली छेनी-हथौड़ी से होता है इलाज, खुल जाती है ब्लॉक नसें



भोपाल मे चल रहे वन मेले में कई तरह के जड़ी-बूटी मौजूद है, जिनसे कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। यहां नसों की ब्लॉकेज और जोड़ों के दर्द दूर करने के लिए भी खास उपाय बताए जा रहे हैं, जिसमें पानी के लोटे और छेनी-हथौड़ी का इस्तेमाल किया जाता है।


मेले में लगी एक स्टॉल पर भोपाल के वैद्य मकरानी लोगों की नसों के ब्लॉकेज खोलने का शर्तिया इलाज कर रहे हैं। इलाज करने वाले वैद्य बताते हैं कि, उनके तरीके अनोखे जरूरी है लेकिन इस इलाज का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। वह छेनी-हथौड़ी उठाकर पीठ के अलग-अलग हिस्सों को ठोंकते हैं। कभी कील से तो कभी लोटा पीट पर चिपका कर। बड़े-बड़े डॉक्टरों के पास इलाज कराने के बाद भी जो दर्द या मर्ज नहीं जाता है, वह यहां पर दूर हो सकता है।



इस अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में आए ग्रामीण वैद्य के अनुसार, वे बीमारियों को ठीक करने के लिए काफी कम फीस लेते हैं। वह पहले इलाज का डेमो दिखाते हैं और मरीज की सहमती के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करते हैं। ये मेला भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में लगा हुआ है।




पहले लोटे से पीठ पर अलग-अलग जगहों पर ठोंकते हैं। फिर स्कीन के साथ लोटे को चिपका देते हैं।

 थोड़ी-थोड़ी देर में लोटे पर हथौड़े से मारते हैं। यह प्रक्रिया लगभग 20 मिनट तक चलती रहती है।

- इसके बाद वे छेनी और हथोड़ा से पीठ के अलग-अलग हिस्सों पर ठोंकते हैं। कई लोगों ने बताया कि इलाज के बाद उन्हें काफी आराम महसूस हो रहा है।


- साथ ही जोड़ों के दर्द और खतरनाक सोरायसिस का इलाज भी उनके पास है। पीलिया, लकवा और जोड़ों का दर्द का इलाज भी ये वैद्य करते हैं।

- यहां इलाज पूरा होने के बाद वैद्य लोगों को इलाज के ऐसे सूत्र बताते हैं, जो आसानी से घर पर भी किए जा सकते हैं।