Header Ads

77 दिन बाद बिग बॉस से एविक्ट हुए हितेन तेजवानी, 11 महीने में हो गए थे पहली पत्नी से अलग


'बिग बॉस-11' में इस हफ्ते सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी घर से बाहर हो गए हैं। इस बार घर से उनके अलावा शिल्पा शिंदे, लव त्यागी और प्रियंक शर्मा एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए थे। वहीं कम वोट की वजह से 77 दिन बात हितेन इस हफ्ते बेघर हो गए हैं। ये एविक्शन एपिसोड रविवार रात 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (२००३,8) में करन विरानी और 'पवित्र रिश्ता' (२०११,14) में मानव देशमुख का रोल कर चुके हितेन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कम ही लोगों को पता होगा कि वे दो बार शादी कर चुके हैं।


- उनकी पहली शादी महज 11 महीने चली थी। खुद हितेन ने इस बात का खुलासा 2005 में एक इंटरव्यू में किया था।


- हितेन की पहली पत्नी का नाम कभी मीडिया में नहीं आया। लेकिन रिपोर्ट्स में यह आ चुका है कि 2001 में उनका तलाक हुआ था।


- हितेन ने एक इंटरव्यू में यह बात कबूल की थी कि पहली पत्नी से तलाक के लिए वे खुद जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा था कि कम्युनिकेशन गेप की वजह से कपल के बीच दूरियां बढ़ी थीं।


- हितेन ने बताया था, "जब मैंने पहली शादी की, तब मेरे करियर की शुरुआत हुई थी। इस वजह से मैं पत्नी को वैसा समय नहीं दे पा रहा था, जिसकी वह हकदार थी। अरेंज मैरिज में प्यार शादी के बाद हो जाता है। लेकिन मेरे केस में ऐसा नहीं हो पाया। इस वजह से हमने अपनी 11 महीने की शादी को खत्म करने के फैसला लिया।"


हितेन के मुताबिक, शुरुआत में उनके पेरेंट्स इस बात से नाराज थे कि उन्होंने उनकी पसंद की लड़की (पहली पत्नी) को तलाक दे दिया। लेकिन बाद में उन्होंने इस बात को समझा कि बच्चे होने के बाद अलग होने से अच्छा है कि पहले ही अलग हो जाओ।


- बकौल हितेन, "मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता था, क्योंकि तलाक किसी का भी हो, अच्छा नहीं होता। लेकिन इस अनुभव के बाद मुझे यह अहसास हो गया कि शादी उसी से करो, जिसे आप प्यार करते हो।"


 हितेन ने दूसरी शादी (लव मैरिज) 'कुटुंब' में को-एक्ट्रेस रहीं गौरी प्रधान से की। इनकी पहली मुलाकात का किस्सा दिलचस्प है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत में हितेन ने बताया था, "हमने एक-दूसरे को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था। तब हम दोनों ही नहीं जानते थे कि हमारी मंजिल एक ही है। यानी हम एक साथ एक ऐड शूट करने जा रहे हैं। जब हम हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड हुए तो ऐड एजेंसी ने हमें एक-दूसरे से इंट्रोड्यूस कराया।"


- इसके बाद दोनों के बीच 6 महीने तक सिर्फ 'Hi' और 'Bye' का सिलसिला ही चला। हितेन की मानें तो बाद में उनके एक जोक पर गौरी हंस पड़ीं। तब से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। शुरुआत से ही उन्हें लगने लगा था कि उनके बीच कुछ तो सीरियस है।