Header Ads

जमीन खोद पति-पत्नी निकालते रहे बेटे की डेडबॉडी, इसलिए पटक कर ले ली थी जान


जमशेदपुर के सरबिल गांव में अपने एक पिता ने अपने सौतेले बेटे की हत्या कर दी। सरबिल गांव के रहने वाले ओनामो दास ने अपने 5 साल सौतेले बेटे राजू की जमीन पर पटक-पटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को गड्ढा खोद कर दफना दिया। जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो उसने गड्ढा खुदवाकर लाश को बाहर निकलवाया।

- पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी नानिका दास के पहले पति की मौत हो चुकी है। उसने ओनामो से दूसरी शादी कर ली। पहले पति से नानिका को एक 5 साल का बेटा था, जाे मां नानिका और दूसरे पिता ओनामो के साथ रह रहा था।

- शनिवार की रात ओनामो नशे में धुत हो घर लौटा। आते ही उसने पत्नी से खाने की मांग की। इस पर ओनामो और पत्नी नानिका के बीच बहस छिड़ गई। धीरे-धीरे यह बहस लड़ाई-झगड़े में बदल गई।
- नशे में धुत ओनामो ने सौतेले बेटे को उठा लिया और जमीन पर कई बार पटका। पत्नी ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही। बच्चे को मारने के बाद ओनामो ने उसकी लाश को गुपचुप तरीके से दफना दिया।

- बाद में घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को थाना प्रभारी बृजलाल राम और बतौर मजिस्ट्रेट प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी की मौजूदगी में बच्चे के शव को बाहर निकाला गया।
- पुलिस सोमवार को बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजेगी। नोवामुंडी पुलिस आरोपी को हिरासत मे लेकर उससे पूछताछ कर रही है।