Header Ads

BF के घर रात में चली जाती थी यह लड़की, आरोपी के दो दोस्त हुए अरेस्ट




यहां के अंजली प्रसाद सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। आरोपी ब्वॉयफ्रेंड फरहान के सरेंडर करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसके दो और नाबालिग फ्रेंड्स को अरेस्ट कर लिया। बताते चलें कि अंजली ने 6 नवंबर को फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। वहीं, आरोपी लड़के के भाई का इस मामले पर कुछ और ही कहना है। उसने कहा कि लड़की कई बार आधी रात के बाद उनके घर आ जाती थी और भाई को बुलाती थी


 अंजली पिता ने उसके ब्वॉयफ्रेंड पर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।

-पिता ने थाने में अंजली के BF फरहान अहमद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। उस दौरान फरहान अपने माता-पिता के साथ अपने गांव गया हुआ था।

-इसके बाद स्थानीय लोगों ने अंजलि के दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला था।

-इसके बाद आरोपी फरहान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की। उसके बाद आरोपी फरहान अहमद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

- घटना वाले दिन फरहान संग तीन युवकों को देखा गया था। पुलिसिया पूछताछ व जांच में इन तीनों का नाम अंजली को डराने-धमकाने में आ रहा था। इनमें से एक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।


अंजली प्रसाद किरीबुरू प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। उसके पिता रोजाना उसे स्कूल छोड़ने जाते थे। लेकिन स्कूल के अटेंडेंस रजिस्टर के मुताबिक, वो नवंबर में स्कूल में उपस्थित ही नहीं हुई है।


- अंजली के पिता यतींद्र नाथ प्रसाद ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी को किरीबुरू के ही रहने वाले एक युवक फरहान अहमद ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था।


- वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर अंजली के साथ फरहान मारपीट करने लगा।


- कई तरह की यातनाएं दी। इसकी जानकारी उन्हें उनके पड़ोसियों से मिली है। लोक लाज के डर से बेटी ने परिवार से यह बात छुपाई।


 फरहान के बड़े भाई सलमान अहमद ने बताया - 'अंजली कई बार रात के 2 बजे फरहान को बुलाने आती थी।' हम लोगों ने कई बार उसे घर भी लौटा दिया था।


- उस वक्त अंजली के माता-पिता कहां थे? जब उनकी बेटी आधी रात के बाद घर से निकल कर मेरे घर आकर फरहान को बुलाती थी। अंजली कई बार मेरी मां को फोन कर फरहान से बात करवाने को कहती थी।