जिनके बालों पर आप मरते हैं, उन्होंने तो सर्जरी करवा रखी है
बाल चले जाने पर होता है सबसे ज्यादा दुख
एक्टर्स सर्जरी करवाते रहते हैं। कभी चेहरा की, कभी शरीर को सुडौल बनाने के लिए। आज हम हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की बात करने वाले हैं। जी हां, कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं। जिनके हेयरस्टाइल पर आप मरते हैं और उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवा रखा है। तो चलो। उनके बारे में बतियाते हैं आज। वैसे ओरिजनल वाले बालों की बात ही कुछ और होती है। बनावटी मामला पता चल ही जाता है कहीं ना कहीं।
अमिताभ बच्चन
जी हां। जिनकी हिंदी पर आप मरते हैं। ‘केबीसी’ देख-देख आज भी जवान रहने की कसमें खाते हैं। 90s में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।
सलमान खान
बात 2007 की है। सलमान खान ने दुबई में अमेरिका के एक सर्जन से हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी। आज देख लो भाई के बाल। दुनिया मरती है उनके हेयर स्टाइल पर।
कपिल शर्मा
पहले वाला कपिल याद है। ‘लाफ्टर चैलेंज’ वाला। जो शमशेर सिंह की आवाजें निकालता था। उस टाइम कपिल के बाल काफी हल्के थे। अब उनके बाल देखो। काफी कुछ बदल गया है। जाहिर सी बात है उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है।
संजय दत्त
संजय दत्त का करियर एक तो लीगल दिक्कतों के कारण और उनके बालों के कारण काफी खतरे में रहा है। बाबा बीच-बीच में जेल भी रहे। डाइट पर काफी असर पड़ा इससे। उनके बाल काफी पतले हो गए थे। ‘अग्निपथ’ के बाद उन्होंने (Follicular Unit Transplant) करवाया था।
अक्षय कुमार
40 से पार होते ही अक्षय कुमार के बालों में दिक्कतें आने लगी थी। इस दिक्कत का उपाय बस हेयर ट्रांसप्लांट ही था। उन्होंने करवाया।
गोविंदा
बीच में गोविंदा का करियर हिचखोले खाने लगा था। वो परेशान रहते थे। डिप्रेशन में थे। साल 2012 के बाद उन्होंने कवर करना शुरू किया। इस डिप्रेशन का असर उनके बालों पर साफ दिखाई देने लगा था। बाद में गोविंदा ने हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी का सहारा लिया।
आदित्य पंचोली
आदित्य ने तो एक इंटरव्यू में ये बताया भी था कि उन्होंने दुबई से हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है।
विवेक ओबरॉय
विवेक ओबरॉय के बाल शुरुआत से ही हल्के थे। वो हेयर स्टाइल चेंज भी नहीं कर सकते थे। फिर उन्होंने भी इस सर्जरी का सहारा लिया। अब देखो उनके बाल।
हिमेश रेशमिया
‘मुझे तेरे घर में रोटी चाहिए’ वाले हिमेश के सिर पर बहुत कम बाल थे। तभी तो वो टोपी पहनकर रहते थे। लेकिन सर्जरी के बाद क्या आपने उन्हें कभी टोपी पहने देखा है। अब तो पूरा अलग ही स्वैग में रहते हैं।


Post a Comment