Header Ads

पिता के चौथे पर हंसती दिखीं शशि कपूर की बेटी, जितेन्द्र समेत ये भी पहुंचे





शशि कपूर की प्रेयर मीट (चौथा) गुरुवार को मुंबई के पृथ्वी थिएटर में हुई। कपूर फैमिली के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हालांकि इस दौरान शशि कपूर की बेटी संजना हंसते हुए कैमरे में कैद हुईं। शशि के छोटे बेटे कुणाल कपूर भी उनके साथ ही नजर आए।


 शशि कपूर की प्रेयर मीट में उनके दामाद वाल्मीक थापर के अलावा जितेन्द्र, राकेश रोशन करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता, राजीव कपूर, शम्मी कपूर की वाइफ नीला देवी, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, कृष्णा कपूर, डिंपल कपाड़िया और पूनम ढिल्लों पहुंचे।


- इनके अलावा गुलजार, डैनी, दलीप ताहिल, नंदिता दास, अंजन श्रीवास्तव, चंकी पांडे, जूही बब्बर और सारिका हासन भी नजर आए।


- बता दें कि 4 दिसंबर को 79 साल की उम्र में शशि कपूर का निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को किया गया।


- शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर से 1984 में हुआ था। करीबी बताते हैं कि जेनिफर के जाने के बाद वे काफी अकेले पड़ गए थे। उनके तीन बच्चे हैं- कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर।